{"_id":"6192f870e039dd63b461a8f7","slug":"novak-djokovic-defeated-casper-rudd-at-the-atp-finals-tennis","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATP Finals Tennis: जोकोविच ने एटीपी फाइनल्स में रुड के खिलाफ की जीत से शुरुआत","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ATP Finals Tennis: जोकोविच ने एटीपी फाइनल्स में रुड के खिलाफ की जीत से शुरुआत
Tue, 16 Nov 2021 05:46 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 16 Nov 2021 05:46 AM IST
सार
ATP Finals Tennis: जोकोविच की नजरें शीर्ष आठ खिलाड़ियों के इस सत्रांत टूर्नामेंट में रोजर फेडरर के 6 खिताब के रिकॉर्ड की बराबरी करने पर टिकी हैं।
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
- फोटो : twitter
विस्तार
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने एटीपी फाइनल्स टेनिस में अपने अभियान की शुरुआत में कैस्पर रुड को 7-6, 6-2 से हराया जो उनकी लगातार छठी जीत है।
विज्ञापन
अमेरिकी ओपन फाइनल में मेदवेदेव के खिलाफ शिकस्त के साथ जोकोविच का कैलेंडर ग्रैंडस्लैम पूरा करने का सपना टूट गया था। उन्होंने इसके बाद दो महीने का ब्रेक लिया था।
विज्ञापन
वापसी में पेरिस मास्टर्स का खिताब जीता। जोकोविच की नजरें शीर्ष आठ खिलाड़ियों के इस सत्रांत टूर्नामेंट में रोजर फेडरर के 6 खिताब के रिकॉर्ड की बराबरी करने पर टिकी हैं।
विज्ञापन