फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic defeat Rafael Nadal in French Open

जन्मदिवस पर लाल बजरी के बाजीगर की बादशाहत खत्म

Thu, 04 Jun 2015 12:34 PM IST
Updated Thu, 04 Jun 2015 12:34 PM IST
विज्ञापन
Novak Djokovic defeat Rafael Nadal in French Open

नौ बार के चैंपियन स्पेन के राफेल नदाल को बुधवार को न जन्मदिन पर जीत की सौगात मिली और न पसंदीदा मैदान ही रास आया। टॉप सीड सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने बुधवार को राफेल नडाल को फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। रोला गैरां पर नदाल की यह 72 मैचों में महज दूसरी हार है। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने 7-5, 6-3, 6-1 से जीत दर्ज की। नोवाक के पास इसी ग्रैंड स्लैम खिताब की कमी है और इस जीत के साथ उन्होंने अपने खिताब के दावे को और मजबूत कर दिया है।

विज्ञापन


अब जोकोविच की टक्कर ब्रिटेन के तीसरी वरीयता प्राप्त एंडी मरे से होगी जिन्होंने स्पेन के डेविड फेरर को 7-6, 6-2, 5-7, 6-1 से हराया। राफेल नदाल को बुधवार से पहले फ्रेंच ओपन की लाल बजरी पर 2009 में पराजय मिली थी जब चौथे दौर में स्वीडन के रोबिन सोडरलिंग ने उन्हें हराया था। नदाल ने बुधवार को रोला गैरां में 70-1 के जीत-हार के रिकॉर्ड से शुरुआत की थी लेकिन बुधवार को नदाल का दिन नहीं था। फ्रेंच ओपन से पहले नदाल की फॉर्म भी खराब चल रही थी।
विज्ञापन


उधर क्लेकोर्ट पर लगातार 14 मैचों से जीतते आ रहे जोकोविच जबर्दस्त फॉर्म में दिख रहे हैं। जोकोविच ने 4-0 की बढ़त लेकर अच्छी शुरुआत की लेकिन अपने 29 वें जन्मदिन पर दर्शकों के समर्थन के साथ नदाल ने 4-4 से बराबरी पा ली। उसके बाद कड़ा मुकाबला हुआ और छठे सेटप्वाइंट पर जोकोविच ने क्रासकोर्ट फोरहैंड लगाकर पहला सेट जीत लिया। दूसरे सेट में भी जोकोविच ने 5-3 की बढ़त बनाकर दबाव बनाया। नदाल ने तीन सेट प्वाइंट बचाए लेकिन दूसरा सेट भी गंवा बैठे। तीसरे सेट में नदाल बिल्कुल उखड़े नजर आए। मैच प्वाइंट पर उन्होंने डबल फाल्ट भी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया की शीर्ष जोड़ी सानिया-हिंगिस हारी

Novak Djokovic defeat Rafael Nadal in French Open

साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन में भारत की आखिरी उम्मीद भी बुधवार को टूट गई जब सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी को महिला डबल्स के क्वार्टर फाइनल में सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा।

टॉप सीड जोड़ी को सातवीं वरीयता प्राप्त अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स और चेक गणराज्य की लूसी सफारोवा ने 7-5, 6-2 से हराकर उलटफेर करते हुए टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। पहले सेट में सानिया-हिंगिस ने विपक्षी जोड़ी की सर्विस ब्रेक कर दी थी, लेकिन फिर यह जोड़ी अपनी सर्विस नहीं बचा सकी और बेथानी-सफारोवा को वापसी का मौका मिल गया।

इस मौके को बर्बाद न करते हुए उन्होंने पहला सेट कड़े संघर्ष के बाद 7-5 से अपने नाम किया। दूसरा सेट पूरी तरह एकतरफा रहा और इंडो-स्विस जोड़ी ने विपक्षी जोड़ी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

सेमीफाइनल में पहुंची सेरेना

Novak Djokovic defeat Rafael Nadal in French Open

पिछले तीन मैचों से लड़खड़ाते हुए जीत दर्ज करने वाली दुनिया की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने बुधवार को धमाकेदार अंदाज में फ्रेंच ओपन के महिला सिंगल्स सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अमेरिकी दिग्गज खिलाड़ी ने 17वीं सीड इटली की सारा ईरानी को 6-1, 6-3 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।

सेमीफाइनल में दो बार की फ्रेंच ओपन चैंपियन सेरेना की भिड़ंत इटली की टिमिया से होगी, जिन्होंने अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेल्जियम की एलिसन वान को सीधे सेटों में 6-4, 7-5 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। 16 ग्रैंड स्लैम खिताबों की मलिका सेरेना ने यह सेट बेहद एकतरफा अंदाज में 6-1 से अपने नाम किया।

दूसरे सेट की शुरुआत में ईरानी ने वापसी का प्रयास जरूर किया और थोड़ी देर के लिए सेरेना को एक-एक अंक के लिए जूझने पर मजबूर किया, लेकिन यह सिलसिला ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल सका। सेरेना ने वापस लय में लौटते हुए बढ़त बनाने का जो दौर शुरू किया तो फिर वह अमेरिकी खिलाड़ी की दूसरे सेट में 6-3 की जीत के साथ ही रुका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed