फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic Crowned Champion For Fourth Time.

चौथी बार सत्र के चैंपियन बने नोवाक जोकोविक

Mon, 17 Nov 2014 03:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 17 Nov 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
Novak Djokovic Crowned Champion For Fourth Time.
वर्ल्ड नंबर वन नोवाक जोकोविक ने साल के अंत में होने वाले एटीपी टूर फाइनल्स का खिताब चौथी बार जीत लिया है।
विज्ञापन


वह 29 सालों के बाद लगातार 3 बार इस टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 1985 से 87 तक इवान लेंडल ने खिताबी जीत की हैट्रिक लगाई थी। सबसे पहले हैट्रिक खिताब 1971 से 1973 तक लिली नास्टेस ने जीता था। जोकोविक ने कुल मिलाकर इस खिताब को चौथी बार (2008 मं शंघाई) जीता है।

लंदन में सर्बियाई खिलाड़ी को फाइनल मैच में एक गेम खेले बगैर ही चैंपियन बनने का गौरव उस समय हासिल हुआ जब दूसरे नंबर के रोजर फेडरर ने चोटिल होने के कारण मैच में नहीं उतरने का फैसला लिया। फेडडर को बैक इंजरी है और वह फाइनल में खेलने नहीं उतरे। जोकोविक की टूर्नामेंट में यह लगातार 14वीं जीत है।
विज्ञापन


जीत के बाद जोकोविक ने कहा, "हम हमेशा 100 फीसदी देने को तैयार रहते हैं। मुझे विश्वास है कि अगर वह खेल सकते तो पक्का खेलते। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


27 साल के सर्बिया के जोकोविक ने तीसरी बार एटीपी रैंकिंग में सत्र का समापन नंबर वन रैंकिंग पर रह कर की है। इससे पहले वह 2011 और 2012 में नंबर वन रहे थे। सत्र के समापन पर उनका इस सत्र में जीत-हार का रिकॉर्ड 61-8 है। इस दौरान वह 11 टूर्नामेंट के फाइनल्स में पहुंचे और 7 बार खिताब जीतने में कामयाब रहे।

जोकोविक अब नए सत्र शुरू होने से पहले पत्नी जेलेना और नवजात पुत्र स्टीफन के साथ छुट्टियां बिताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed