ATP rankings: जोकोविच की बादशाहत कायम, 334 सप्ताह से शीर्ष पर हैं बरकरार
नोवाक जोकोविच की नजर अब कैलेंडर ग्रैंड स्लैम पर है। वह ताजा रैंकिंग में 12,113 अंकों के साथ पहले पायदान पर हैं। इससे पहले रोजर फेडरर 310 सफ्ताह तक शीर्ष पर बरकरार रहे थे लेकिन ताजा रैंकिंग में स्विस स्टार 4215 अंकों के साथ नौवें पायदान पर हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच सोमवार को जारी ताजा रैंकिंग में 12,113 अंकों के साथ पहले पायदान पर हैं। जोकोविच 334 सप्ताह से शीर्ष पर बरकरार हैं। वहीं, दानिल मेदवेदेव 10,620 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि स्टेफानोस सितसिपास 8350 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं। वहीं, चौथे पर स्थान राफेल नडाल (7815) हैं। बता दें कि इससे पहले रोजर फेडरर 310 सफ्ताह तक शीर्ष पर बरकरार रहे थे। मगर ताजा रैंकिंग में स्विस स्टार 4215 अंकों के साथ नौवें पायदान पर हैं।
उधर, शीर्ष वरीयता प्राप्त रूस के दानिल मेदवेदेव ने अमेरिकी क्वालीफायर रीली ओपेलका को 6-4, 6- 3 से हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस खिताब अपने नाम किया। इस साल यह उनकी तीसरी और कैरियर की 12वीं जीत थी। बता दें कि नोवाक जोकोविच की नजर अब कैलेंडर ग्रैंड स्लैम पर है। अगर वह यूएस ओपन जीत लेते हैं तो 1969 के बाद पहले ऐसे खिलाड़ी होंगे जो एक ही साल में चारों ग्रैंडस्लैम जीतेंगे।
यूएस ओपन में नहीं खेलेंगे फेडरर
वहीं, रोजर फेडरर इस साल 30 अगस्त से शुरू हो रहे यूएस ओपन में हिस्सा नहीं लेंगे। इसकी घोषणा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की है। उन्होंने कहा है कि अमेरिकी ओपन के अलावा कई महीनों तक वह टेनिस से दूर रहेंगे क्योंकि वह अपने घुटने की सर्जरी कराने वाले हैं। 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले फेडरर कहा, मैंने कई डॉक्टरों को दिखाया और घुटने को लेकर हर तरह की जानकारी ली। मेरा घुटना ग्रासकोर्ट सीजन और विंबलडन के दौरान और चोटिल हो गया। मुझे सर्जरी की आवश्यकता होगी। मैं कई हफ्तों तक बैसाखी पर रहूंगा और कई महीनों तक खेल से बाहर भी रहूंगा, इसलिए यह निश्चित रूप से कुछ मायनों में मुश्किल होने वाला है।'