फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic clears to defend French Open title, tournament organisers confirm

French Open 2022: जोकोविच और रूसी खिलाड़ियों को फ्रेंच ओपन खेलने की मिल सकती है अनुमति, आयोजकों की तरफ से आया बड़ा बयान

Wed, 16 Mar 2022 10:59 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 16 Mar 2022 10:59 PM IST
सार

सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच का फ्रेंच ओपन में खेलना लगभग तय है। टेनिस टूर्नामेंट के आयोजकों ने बुधवार को कहा कि अगर फ्रांस में कोरोना वायरस की स्थिति स्थिर रहती है तो कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण नहीं लगवाने के बावजूद जोकोविच को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में खेलने की स्वीकृति दी जाएगी।

विज्ञापन
Novak Djokovic clears to defend French Open title, tournament organisers confirm
Novak Djokovic - फोटो : ट्विटर- New York Post Sports

विस्तार

सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच का फ्रेंच ओपन में खेलना लगभग तय है। टेनिस टूर्नामेंट के आयोजकों ने बुधवार को कहा कि अगर फ्रांस में कोरोना वायरस की स्थिति स्थिर रहती है तो कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण नहीं लगवाने के बावजूद जोकोविच को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में खेलने की स्वीकृति दी जाएगी।

विज्ञापन

 
दुनिया के नंबर एक दानिल मेदवेदेव सहित रूस के टेनिस खिलाड़ियों को फ्रेंच ओपन में हिस्सा लेने की स्वीकृति दी जाएगी लेकिन तटस्थ खिलाड़ियों के रूप में। रूस ने पड़ोसी देश यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू कर दिया है जिसके कारण यह फैसला किया गया है। 
विज्ञापन


फ्रेंच टेनिस महासंघ के अध्यक्ष जाइल्स मोरेटन ने कहा कि हालांकि अभी जोकोविच खेलने के लिए स्वतंत्र है लेकिन अगर 22 मई को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले वायरस से जुड़ी स्थिति बिगड़ती है तो फ्रांस के अधिकारी नई पाबंदियां लागू कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण नहीं करवाने के कारण जोकोविच को कानूनी लड़ाई के बाद जनवरी में ऑस्ट्रेलिया से निर्वासित कर दिया गया था जिसके कारण वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन में हिस्सा नहीं ले पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed