फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   novak Djokovic beats Murray to win record 29th Masters title

नोवाक जोकोविच ने जीता 29 वां मास्टर्स खिताब

Mon, 09 May 2016 05:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 May 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
novak Djokovic beats Murray to win record 29th Masters title
- फोटो : getty

सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच ने मैड्रिड ओपन के फाइनल में ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर रिकॉर्ड 29वां मास्टर्स खिताब जीता। टॉप सीड जोकोविच ने दूसरे वरीय मरे को 6-2, 3-6, 6-3 से हराया।

विज्ञापन


2006 में भी मरे को तीन सेटों में मात देने वाले जोकोविच ने कहा, ‘दस साल बाद भी आज हम दोनों दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। हम दोनों एक-दूसरे को 12 वर्ष की उम्र से जानते हैं। जूनियर दिनों में भी हमारे भीतर जीत की भूख जबरदस्त थी।’
विज्ञापन


इस हार के बाद मरे रैंकिंग में तीसरे नंबर पर खिसक गए और स्विस स्टार रोजर फेडरर नंबर दो पर पहुंच गए। मरे अपने कैरियर में 12 मास्टर्स खिताब जीत चुके हैं। रिकॉर्ड मास्टर्स खिताब जीतने की फेहरिस्त में फेडरर दूसरे नंबर हैं, जो अब तक 24 खिताब जीत चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरे के खिलाफ नोवाक का रिकॉर्ड बहुत बेहतर

novak Djokovic beats Murray to win record 29th Masters title

जोकोविच 2014 के बाद से मरे के खिलाफ पिछले 13 मैचों में से 12 जीत चुके हैं। 28 वर्षीय ब्रिटिश खिलाड़ी के खिलाफ उनका ओवरऑल रिकॉर्ड 23-9 का है। यानी जोकोविच और मरे के बीच अब तक 32 बार भिड़ंत हो चुकी है, जिनमें 23 बार बाजी सर्बियाई स्टार के हाथ लगी है।

जोकोविच का मैड्रिड में यह दूसरा खिताब है जबकि इस सीजन यह उनका पांचवां खिताब है। वह 2016 में अब तक 33 जीत दर्ज कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed