{"_id":"b9c603d802a23330de0563598cfdada0","slug":"novak-clinch-title-after-beating-rafael-nadal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदाल को हराकर जोकोविच ने बनाई खिताब की हैट्रिक","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
नदाल को हराकर जोकोविच ने बनाई खिताब की हैट्रिक
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 19 May 2014 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और क्ले कोर्ट के ‘किंग’ स्पेन के राफेल नदाल को हराकर सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने तीसरी बार रोम मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
दूसरे नंबर के खिलाड़ी जोकोविच ने पुरुष एकल के फाइनल में टॉप सीड नदाल को 4-6, 6-3, 6-3 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
सर्बियाई खिलाड़ी की नदाल पर यह लगातार चौथी जीत है जबकि क्ले कोर्ट पर यह उनकी सिर्फ चौथी जीत है।
मैच में जोकोविच ने हालांकि काफी धीमी शुरुआत की और पहले सेट में दो बार सर्विस गंवाए लेकिन पहला सेट 4-6 से हारने के बाद सर्बियाई खिलाड़ी ने स्पेनिश खिलाड़ी को काबू में किया और बाकी के दोनों सेट जीतकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
जोकोविच ने मैच के बाद कहा, "नदाल को क्ले कोर्ट पर हराने से मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ा है।"