फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   National Bank Open: Ons Jaburs beat defending champion Bianca Andrescu

नेशनल बैंक ओपन : ओंस जबूर के हाथों गत चैंपियन बियांका आंद्रेस्क्यू उलटफेर का हुई शिकार  

Sat, 14 Aug 2021 08:36 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मांट्रियल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मांट्रियल Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 14 Aug 2021 08:36 AM IST
सार

  • ओंस जबूर के हाथों बियांका वर्षा बाधित मुकाबले में 6-7, 6-4, 6-1 से हार का सामना करना पड़ा
  • 09 ऐस और 37 विनर्स लगाए ओंस ने मुकाबले के दौरान
  • 01 सेट से पिछड़ने के बाद ट्यूनीशिया की जबूर ने जीता मैच 

विज्ञापन
National Bank Open: Ons Jaburs beat defending champion Bianca Andrescu
ओंस जबूर ने गत चैंपियन बियांका आंद्रेस्क्यू को हराया  - फोटो : twitter

विस्तार

गत चैंपियन कनाडा की बियांका आंद्रेस्क्यू को नेशनल बैंक ओपन में ट्यूनीशिया की ओंस जबूर के हाथों वर्षा बाधित मुकाबले में 6-7, 6-4, 6-1 से हार का सामना करना पड़ा। कनाडा की ही रेबेका मारिनो का सफर भी प्री क्वार्टर में थम गया। 

विज्ञापन


01 सेट से पिछड़ने के बाद ट्यूनीशिया की जबूर ने जीता मैच 
बर्मिंघम में जून में 26 साल की ओंस ने विकिंग क्लासिक जीता था और वह डब्ल्यूटीए टूर में एकल खिताब जीतने वालीं पहली अरब महिला बनी थीं। जबकि 21 साल की आंद्रेस्क्यू ने टोरंटो में 2019 में टूर्नामेंट जीता था और 1969 के बाद कनाडा की पहली चैंपियन बनी थीं। उन्होंने 2019 में यूएस ओपन भी जीता था। शीर्ष वरीय बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने मारिनो को 6-1, 6-3 से पराजित किया।
विज्ञापन


इससे पहले वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वालीं मारिनो ने 16वीं वरीयता की मेडिसन की और 31वीं रैंकिंग की पाउला बाडोसा को हराकर अंतिम-16 में प्रवेश किया था। सबालेंका की टक्कर क्वार्टर फाइनल में अब आठवीं वरीयता की बेलारूस की ही अजारेंका से होगी। अजारेंका ने यूनान की मारिया सक्कारी को 6-3, 3-6, 7-6 (2) से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेत्रा क्विटोवा भी बाहर
इटली की कैमिला गियोर्गाी ने चेक गणराज्य की सातवीं वरीयता की पेत्रा क्विटोवा को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया। उनकी टक्कर अमेरिका की 15वीं वरीयता की कोरी गॉफ से होगी जिन्हें ब्रिटेन की जोहाना कोंटा के घुटने में चोट के कारण वॉकओवर मिला। चौथी वरीयता की चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा ने अमेरिका की अमांडा एनिसिमोवा को 6-1, 7-6 से पराजित किया। अंतिम आठ में उनका सामना स्पेन की सारा सोरिबेस से होगा जिन्होंने चेक गणराज्य की कैटरीना सिनियाकोवा को 6-7, 6-0, 6-3 से पराजित किया। 

मैं जैसा खेली, उससे बेहद निराश हूं लेकिन ओंस ने अच्छा खेल दिखाया। मुझे पता है कि मैं यह खिताब फिर से जीतने में सक्षम हूं।  -बियांका आंद्रेस्क्यू

उनके (आंद्रेस्क्यू)पांव में दर्द था। वो थोड़ा थकी नजर आ रही थीं लेकिन मैं उनके बारे में नहीं बल्कि अपने खेल के बारे में सोच रही थी।  -ओंस जबूर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed