{"_id":"61d48931f9c31c29697dfe50","slug":"naomi-osaka-starts-with-win-in-summer-set-tennis-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"Summer Set Tennis: चार माह बाद कोर्ट पर लौटीं ओसाका का जीत से आगाज, पहले मुकाबले में कॉर्नेट को हराया","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Summer Set Tennis: चार माह बाद कोर्ट पर लौटीं ओसाका का जीत से आगाज, पहले मुकाबले में कॉर्नेट को हराया
Tue, 04 Jan 2022 11:21 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:21 PM IST
सार
नाओमी ने मेलबर्न में समर सेट टेनिस के पहले मुकाबले में कॉर्नेट को हराया है। लंबे समय तक कोर्ट से दूर रहने के कारण वो डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 13वें नंबर पर खिसक गई हैं।
विज्ञापन
नाओमी ओसाका
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार माह बाद कोर्ट पर लौटीं चार बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका ने नए साल की शुरुआत जीत के साथ की। ऑस्ट्रेलियन ओपन की चैंपियन ओसाका ने मेलबर्न में समर सेट टेनिस टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में फ्रांस की एलिजे कॉर्नेट को तीन सेट में 6-4, 3-6, 6-3 से पराजित किया। पिछले साल फरवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद जापान की 24 वर्षीय ओसाका ने पहली बार रॉड लीवर एरेना में वापसी की।
सितंबर में यूएस ओपन के तीसरे दौर में लिलाह फर्नांडिस से हारने के बाद यह उनका टूर स्तर पर पहला मैच था। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए खेल से अनिश्चितकालीन ब्रेक ले लिया था।
जीत के बाद नाओमी ओसाका ने कहा "नए साल में मेरा सिर्फ एक ही मुख्य लक्ष्य है, कोर्ट पर खेल के हर लम्हें का आनंद उठाना। हार जीत खेल का हिस्सा है। अगर मैं हार भी गईं तो खुद से यह कहकर कोर्ट से बाहर निकल सकती हूं कि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। मैंने अब तक मैच के नतीजों, रैंकिंग और उस तरह की चीजों की बहुत परवाह की है। मुझे फिर से खेल का लुत्फ उठाने के लिए एक रास्ते की तलाश है।"
विज्ञापन
इगा, कोको व अजारेंका भी जीतीं
2020 की फ्रेंच ओपन चैंपियन इगा स्वियातेक, कोको गॉफ और विक्टोरिया अजारेंका ने भी एडिलेड अंतरराष्ट्रीय ओपन में अपने-अपने मुकाबले जीते। पोलैंड की इगा ने डारिया साविले को 6-3, 6-3 से हराकर अपने खिताब के बचाव का अभियान शुरू किया। अमेरिका की कोको गॉफ ने नॉर्वे की उलरिके ईकेरी को 6-2, 6-1 से मात दी। अगले दौर में उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त ऐश बार्टी से होगा। बेलारूस की अजारेंका ने स्पेन की पौउला बडोसा को 6-3, 6-2 से मात दी। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2020 की चैंपियन सोफिया केनिन ने लूसिया ब्रोंज़ेटी को 7-5, 7- से और अनास्तासिया गैसानोवा ने एलिना स्वितोलिना को 5-7, 6-4, 6-3 से मात दी।