फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Naomi Osaka powers into semifinals of National Bank Open will face Clara Tauson

National Bank Open: ओसाका का शानदार प्रदर्शन जारी, स्वितोलिना को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं; अब टॉसन से सामना

Wed, 06 Aug 2025 03:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मॉन्ट्रियल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मॉन्ट्रियल Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 06 Aug 2025 03:34 PM IST
सार

यह पहली बार है जब ओसाका इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंची हैं। अब ओसाका का सामना 16वीं वरीयता प्राप्त क्लारा टॉसन से होगा।

विज्ञापन
Naomi Osaka powers into semifinals of National Bank Open will face Clara Tauson
नाओमी ओसाका - फोटो : Instagram

विस्तार

चार बार की ग्रैंडस्लैम विजेता नाओमी ओसाका ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 10वीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना को 6-2, 6-2 से हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस टू्र्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। यह पहली बार है जब ओसाका इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंची हैं। अब ओसाका का सामना 16वीं वरीयता प्राप्त क्लारा टॉसन से होगा।
विज्ञापन


टॉसन ने क्वार्टर फाइनल में छठी वरीयता प्राप्त मैडिसन कीज को 6-1, 6-4 से हराया। इस तरह से ओसाका ने 2022 में मियामी में फाइनल में पहुंचने के बाद से किसी डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखा। जापान की मूल निवासी यह खिलाड़ी अपने करियर का आठवां और 2021 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद पहला खिताब जीतने की कोशिश में हैं। कनाडा की किशोरी विक्टोरिया मबोको दूसरे सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की नौवीं वरीयता प्राप्त एलेना रयबाकिना से भिड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed