फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   nadal and ferrer to meet in quarter final

क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगे नदाल और फेरर

Tue, 03 Jun 2014 04:25 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 03 Jun 2014 04:25 PM IST
विज्ञापन
nadal and ferrer to meet in quarter final

गत वर्ष खिताबी मुकाबले में भिड़ने वाले दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के राफेल नदाल और उनके हमवतन डेविड फेरर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में इस बार क्वार्टर फाइनल में ही आमने सामने होंगे।

विज्ञापन


आठ बार के चैंपियन और शीर्ष वरीय नदाल ने रौलां गैरो की लाल बजरी के साथ अपना रोमांस बरकरार रखते हुए गैर वरीय सर्बिया के दुसान लाजोविच को 6-1, 6-2, 6-1 से मात दी जबकि पांचवीं सीड फेरर ने दक्षिण अफ्रीका के छह फुट आठ इंच लंबे केविन एंडरसन को 6-3, 6-3, 6-7, 6-1 से हराया।
विज्ञापन


नदाल ने इसके साथ ही फ्रेंच ओपन में जीत हार का अपना रिकॉर्ड 63-1 कर लिया है। ब्रिटेन के एंडी मरे ने भी अपने शानदार अभियान को बरकरार रखते हुए स्पेन के फर्नांडो वर्दास्को को 6-4, 7-5, 7-6 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला एकल में चौथी सीड सिमोना हालेप ने सलोनी स्टीफेंस को 6-4, 6-3 से जबकि सारा ईरानी ने छठी सीड जेलेना जानकोविच को 7-6, 6-2 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।

महिला एकल के अन्य मुकाबलों में 14वीं सीड स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो ने क्रोएशिया की एजला टामजानोविच को लगातार सेटों में 6-3, 6-3 से हराकर चौथे राउंड का मुकाबला जीता।


जर्मनी की आंद्रिया पेत्कोविच नीदरलैंड की कीकी बर्टंस को 1-6, 6-2, 7-5 से हराकर अंतिम आठ में पहुंचने में सफल रहीं।

इस बीच पुरुष युगल में दुनिया की नंबर एक अमेरिकी जोड़ी बॉब और माइक ब्रायन क्वार्टर फाइनल में हार गए। ब्रायन बंधुओं को स्पेन के मार्सेल ग्रेनोलर्स और मार्क लोपेज की जोड़ी ने एकतरफा मुकाबले में 6-4, 6-2 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed