फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Mubadala World Tennis Championship 2021 Andrey Rublev beat Andy Murray straight sets to claim the Mubadala WTC title in Abu Dhabi

Mubadala World Tennis Championship: एंड्री रुबलेव ने जीता खिताब, फाइनल में एंडी मरे को सीधे सेटों में हराया

Sun, 19 Dec 2021 08:45 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 19 Dec 2021 08:45 AM IST
सार

रूस के टेनिस खिलाड़ी एंड्री रुबलेव ने मुबाडाला वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। अबू धाबी में खेले गए फाइनल में उन्होंने दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे को सीधे सीटों में हराया। 

विज्ञापन
Mubadala World Tennis Championship 2021 Andrey Rublev beat Andy Murray straight sets to claim the Mubadala WTC title in Abu Dhabi
मुबाडाला वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप की ट्रॉफी के साथ एंड्री रुबलेव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के पांचवें वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी रूस के एंड्री रुबलेव ने मुबाडाला वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। अबू धाबी में खेले गए फाइनल में उन्होंने ब्रिटेन के खिलाड़ी एंडी मरे को सीधे सीटों में हराया। रुबलेव ने यह मुकाबला 6-4 7-6 से अपने नाम किया। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली लेकिन बाद में रुबलेव बाजी मारने में सफल रहे।

विज्ञापन


ऐसा jरहा खिताबी मुकाबला

ब्रिटेन के खिलाड़ी एंडी मरे के लिए यह सप्ताह शानदार रहा। उन्होंने मुबाडाला विश्व टेनिस चैंपियनशिप में इससे पहले डेनियल इवांस और राफेल नडाल की शिकस्त दी थी। लेकिन फाइनल मुकाबले में वह अपना प्रदर्शन दोहरा नहीं सके। खिताबी मैच में पहले सेट में मरे ज्यादा शानदार फॉर्म में नहीं दिखे। रुबलेव ने पहला सेट 6-4 से अपने नाम किया। उसके बाद दूसरे सेट में एंडी मरे ने वापसी की और शानदार प्रदर्शन किया। उनके खेल के देखने के बाद एक बार लगा कि यह मैच तीसरे सेट तक जाएगा। इस सेट में रैलियों का दौर चला। दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे को जबरदस्त टक्कर दी। लेकिन रुबलेव ने जबरदस्त टेनिस खेलते हुए दूसरा सेट 7-6 से अपने नाम किया। 
विज्ञापन


मरे ने की खराब शुरुआत

इस खिताबी मुकाबले के दूसरे सेट में  एंडी मरे की शुरुआत खराब रही। पूर्व विश्व के नंबर वन खिलाड़ी रहे और तीन बार के ग्रैड स्लैम विजेता मरे दूसरे सेट बेहतरीन शुरुआत करने से चूक गए जब उन्होंने पहले गेम में सर्विस गंवा दी। दूसरे सेट का फैसला टाईब्रेकर के जरिए हुआ जिसमें रूसी खिलाड़ी एंड्री रुबलेव ब्रिट्रिश खिलाड़ी एंडी मरे पर भारी पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार दूसरा मैच हारे नडाल

मुबाडाला वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप में तीसरे स्थान के लिए स्पेन के राफेल नडाल और कनाडा के डेनिस शापोवालोव के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबला में नडाल को हार का सामना करना पड़ा। शापोवालोव ने यह मुकाबला 6-7, 6-3, 10-6 से अपने नाम किया। इस तरह कनाडाई खिलाड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस चैंपियनशिप में नडाल की लगातार यह दूसरी हार थी। नडाल ने कई महीनों बाद टेनिस कोर्ट में वापसी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed