फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Marija Cicak to be first woman to umpire Wimbledon mens final

विंबलडन: मारिजा सिकाक रचेंगी इतिहास, पुरुष एकल फाइनल में बनेंगी पहली महिला अंपायर

Sat, 10 Jul 2021 05:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 10 Jul 2021 05:03 PM IST
सार

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच सातवीं बार विंबलडन जबकि कुल 30वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं। रविवार को उनका सामना इटली के 25 वर्षीय माटेयो बेरेटिनी से होगा।

विज्ञापन
Marija Cicak to be first woman to umpire Wimbledon mens final
मारिजा सिकाक - फोटो : social media

विस्तार

मारिजा सिकाक रविवार को इतिहास रच देंगी, जब वह नोवाक जोकोविच और माटेयो बेरेटिन के बीच होने वाले पुरुष एकल फाइनल में अंपायरिंग करती नजर आएंगी। ऑल इंग्लैंड क्लब ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की। क्लब ने कहा कि क्रोएशिया की 43 वर्षीय सिकाक रविवार को पांच बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच और माटेओ बैरेटिनी के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले की अंपायर होंगी।

विज्ञापन


सिसाक ने 2014 के विंबलडन में पेत्रा क्वितोवा और यूजिनी बूचार्ड के बीच हुए महिला एकल फाइनल में अंपायरिंग की थी। इसके बाद साल 2017 में महिला युगल फाइनल में अंपायरिंग की थी। सिकाक ने 15 लगातार विंबलडन के साथ-साथ 2016 में एथेंस, लंदन और रियो में ओलंपिक में काम किया है, जहां उन्होंने महिला एकल फाइनल में अंपायरिंग की है। 
विज्ञापन


बता दें कि दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच सातवीं बार विंबलडन जबकि कुल 30वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं। रविवार को उनका सामना इटली के 25 वर्षीय माटेयो बेरेटिनी से होगा। पांच बार के चैंपियन जोकोविच ने शनिवार को सेमीफाइनल में कनाडा के डेनिस शापोवालोव को दो घंटे 44 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 7-6, 7-5, 7-5 से हराया था। वहीं, सातवीं वरीयता प्राप्त बेरेटिनी ने शनिवार को पोलैंड के 24 वर्षीय हुबर्ट हर्काज को दो घंटे 36 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 6-0, 6-7, 6-3 से शिकस्त देकर पहली बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed