फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Maria Sharapova serena williams and Naomi Osaka top 100 highest paid female athlete players in the world

दशक की सबसे अमीर खिलाड़ियों में टेनिस गर्ल का दबदबा

Fri, 29 May 2020 06:09 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 29 May 2020 06:09 AM IST
सार

  • 5 बार रिकॉर्ड शारापोवा, चार बार सेरेना और एक बार ओसाका रही सर्वाधिक कमाई करने वाले दुनिया के शीर्ष सौ खिलाड़ियों में शामिल 
  • 284 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ओसाका ने तोड़ा मारिया का चार साल पुराना रिकॉर्ड  
  • 2016 के बाद पहला मौका है जब फोर्ब्स के शीर्ष 100 में दो महिला खिलाड़ी हैं 

विज्ञापन
Maria Sharapova serena williams and Naomi Osaka top 100 highest paid female athlete players in the world

विस्तार

विज्ञापन

टेनिस में ग्लैमर तो है ही साथ में ही अच्छा खेलने पर पैसा भी खूब है। शायद यही एकमात्र ऐसा खेल हैं जहां महिला खिलाड़ियों को पुरुषों के बराबर इनामी राशि मिलती है। इस सामनता का ही नतीजा है कि पिछले दस वर्षों से दुनिया के सौ सबसे अमीर एथलीटों में महिलाओं में सिर्फ टेनिस गर्ल का ही दबदबा है।

इससे पहले भी शायद टेनिस खिलाड़ी ही फोर्ब्स की इस सूची में जगह बनाती रही हैं। पिछले एक दशक में रूसी टेनिस सुंदरी मारिया शारापोवा ने रिकॉर्ड पांच, अमेरिकी दिग्गज सेरेना विलियम्स ने चार और जापान की नाओमी ओसाका ने एक बार महिला खिलाड़ियों में सर्वाधिक कमाई के मामले में शीर्ष स्थान पर कब्जा किया। बाईस वर्षीय ओसाका तो खेलों के इतिहास में सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

विज्ञापन


फोर्ब्स की 2020 की सूची में ओसाका 284 करोड़ रुपये (37.4 मिलियन डॉलर) की कमाई के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में 29वें स्थान पर हैं। ओसाका ने महिला खिलाड़ियों का एक साल में सबसे ज्यादा कमाई का मारिया शारापोवा का रिकॉर्ड तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी सुंदरी मारिया ने 2015 में 225 करोड़ (29.7 मिलियन डॉलर) की कमाई के साथ यह रिकॉर्ड बनाया था। मौजूदा सूची में सेरेना 33वें नंबर पर हैं। उनकी कमाई ओसाका से करीब 11 करोड़ कम है। हालांकि सेरेना 2013 और 2014 में शीर्ष सौ की सूची में थी पर सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी शारापोवा ही थी। 

सेरेना को हराकर ही ओसाका ने जीता था पहला ग्रैंड स्लैम 

ओसाका जब एक साल की थी तब दिग्गज सेरेना ने 1999 में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। उन्नीस साल बाद 2018 में जापानी सुंदरी ने अमेरिका की ब्लैक ब्यूटी को हराकर फ्रेंच ओपन के रूप में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। दोनों के बीच खेला गया यह मुकाबला ओपन के इतिहास का सबसे विवादस्पद फाइनल रहा। अब 22 साल की उम्र में ओसाका ने एक बार फिर 38 वर्षीय सेरेना को मात देकर एक और उपलब्धि अपने नाम की। यह है दुनिया की सबसे अमीर महिला एथलीट बनने की।

ये भी रही हैं शामिल

 वीनस विलिम्यस (2003), ली ना (2012, 2013)। इसके अलावा 1990 के दशक में स्टेफी ग्राफ और मार्टिना हिंगिस भी इस सूची में रही हैं। 

दस साल में सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला एथलीट 

वर्ष

खिलाड़ी 

कमाई     

खेल

2011 मारिया शारापोवा 190 टेनिस
2012 मारिया शारापोवा  205  टेनिस
2013 मारिया शारापोवा 220 टेनिस
2014 मारिया शारापोवा 185 टेनिस
2015 मारिया शारापोवा 225 टेनिस
2016  सेरेना विलियम्स  219 टेनिस
2017  सेरेना विलियम्स  205  टेनिस
2018  सेरेना विलियम्स  137 टेनिस
2019  सेरेना विलियम्स  221 टेनिस
2020 नाओमी ओसाका 284 टेनिस


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed