फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Many Professional Tennis Players Girlfriends are making millions dollars report claim news and updates

Tennis: शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों की प्रेमिकाओं को किस तरह हो रहा मुनाफा, सामने आई बड़ी जानकारी

Sat, 24 Aug 2024 06:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 24 Aug 2024 06:31 PM IST
सार

 सोशल मीडिया क्रिएटर और उद्यमी पैगे लोरेंज अमेरिका के स्टार टेनिस खिलाड़ी टॉमी पॉल को पिछले दो वर्षों से डेट कर रही हैं और उनका कहना है कि यूएस ओपन के दौरान टॉमी की ही तरह उन्हें भी ब्रांड डील मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Many Professional Tennis Players Girlfriends are making millions dollars report claim news and updates
टॉमी पॉल और पैगे लोरेंज - फोटो : Instagram

विस्तार

कई शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों के लिए अगले कुछ सप्ताह व्यस्त रहने वाले हैं क्योंकि वे साल के अंतिम ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन में व्यस्त हो जाएंगे। हालांकि एक बात जो सामने आ रही है वो यह कि इन टेनिस खिलाड़ियों की प्रेमिकाओं को भी काफी मुनाफा हो रहा है। सोशल मीडिया क्रिएटर और उद्यमी पैगे लोरेंज अमेरिका के स्टार टेनिस खिलाड़ी टॉमी पॉल को पिछले दो वर्षों से डेट कर रही हैं और उनका कहना है कि यूएस ओपन के दौरान टॉमी की ही तरह उन्हें भी ब्रांड डील मिल रहे हैं। मालूम हो कि यूएस ओपन के मुख्य ड्रॉ के मुकाबले 26 अगस्त से शुरू हो रहे हैं। 
विज्ञापन

लोरेंज ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि अगले दो सप्ताह में वह 15 से अधिक प्रायोजकों के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगी। इसके अलावा अपने व्यवसाय का भी प्रचार करेंगी। लोरेंज का कहना है कि इंस्टाग्राम पर सात लाख के करीब लोग उन्हें फोलो करते हैं जिसमें से 80 प्रतिशत महिलाएं हैं। इनमें से 10-15 प्रतिशत टेनिस प्रशंसक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फोर्ब्स के अनुसार, लोरेंज के अलावा टेलर फ्रिट्ज की प्रेमिका मोर्गन रिडल और फ्रांसिस टियाफो की प्रेमिका अयान ब्रूमफील्ड ने इस साल ब्रांड एंडरसमेंट के जरिये एक से तीन लाख डॉलर तक कमाए हैं। टेलेंट मैनेजमेंट फर्म रेयर ग्लोबल की सीईओ और संस्थापक एश्ले विला ने कहा, खेल क्रिएटर की श्रेणी में काफी वृद्धि हुई है। हम यह भी देखते हैं कि ब्रांड डॉलर में वे कितना खर्च करने को तैयार हैं। 
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, जो क्रिएटर पेशवर एथलीट के साथ जुड़े नहीं है उन्हें प्रीमियम फीस मिल रही है। वहीं, खिलाड़ियों के साथ जुड़ने से क्रिएटरों को मुनाफा हो रहा है। इंस्टाग्राम पर ऐसे क्रिएटर प्रति पोस्ट के 5000 से 25000 डॉलर तक ही कमा पा रहे हैं, जबकि खेलों के साथ जुड़ाव रखने वाले क्रिएटरों को प्रत्येक पोस्ट के 30000 से 60000 डॉलर तक मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed