{"_id":"5cd67ae6bdec2207786b8e9e","slug":"madrid-open-dominic-thiem-beats-roger-federer-to-set-up-novak-djokovic-in-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड्रिड ओपन: फेडरर हुए उलटफेर के शिकार, अब थीम की जोकोविच से खिताबी जंग","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
मेड्रिड ओपन: फेडरर हुए उलटफेर के शिकार, अब थीम की जोकोविच से खिताबी जंग
Sat, 11 May 2019 01:03 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 11 May 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
डॉमिनिक थीम (बाएं) और रोजर फेडरर (दाएं)
स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर को यहां मेड्रिड ओपन में ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा।
विज्ञापन
थीम ने तीन सेट तक चले एक रोमांचक क्वार्टर फाइनल मैच में फेडरर को 3-6, 7-6 (13-11), 6-4 से पराजित किया।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, वर्ल्ड रैंकिंग में पांचवें पायदान पर काबिज थीम ने 37 वर्षीय फेडरर को कड़ी टक्कर दी जो चार साल बाद इस टूर्नामेंट में लौटे थे।
विज्ञापन
फेडरर ने मैच की दमदार शुरुआत की। वर्ल्ड नंबर-3 ने थीम के खिलाफ पहले सर्व पर 84 प्रतिशत अंक अर्जित किए और पहला सेट जीतते हुए बढ़त बना ली।
दूसरे सेट में दर्शकों को दोनों खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। थीम ने इस सेट में वापसी की और स्विट्जरलैंड के अपने प्रतिद्वंद्वी को परेशानी में डाला।
विज्ञापन
सेट टाई-ब्रेकर में गया जहां थीम ने 13-11 से जीत दर्ज की।
तीसरे और निर्णायक सेट में थीम का जलवा दखने को मिला। उन्होंने 6-4 से जीत दर्ज की और अंतिम-4 में जगह बनाई जहां उनका सामना वर्ल्ड नंबर-1 नोवाक जोकोविक से होगा।