फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   LEANDER Paes to miss out on mixed doubles for sake of 7th Olympics

सानिया के साथ खेलने का मोह छोड़ेंगे तो रियो जा पाएंगे पेस!

Tue, 07 Jun 2016 10:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Jun 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
LEANDER Paes to miss out on mixed doubles for sake of 7th Olympics
लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा - फोटो : Getty
लिएंडर पेस बेहद दुविधा में हैं कि रियो ओलंपिक में जाने के लिए सानिया के साथ खेलने का मोह छोड़ना होगा तभी उनका रास्ता साफ हो सकता है।
विज्ञापन


पिछले दिनों फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल का खिताब जीतने वाले लिएंडर पेस के लिए अपने सातवें ओलंपिक के मिश्रित युगल में खेलना खटाई में पड़ गया दिखता है। पेस को मिश्रित युगल में सानिया मिर्जा के साथ खेलने का मोह छोड़ना होगा।

हालांकि पिछले 18 महीने में पेस ने इस वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल खिताब जीता और करियर स्लैम पूरा किया। पेस को अगर रियो ओलंपिक में जाना है तो उन्हें सिर्फ पुरुष युगल से संतोष करना होगा क्योंकि इस बार नंबर वन सानिया भी अपना जोड़ीदार खुद चुनेंगी और माना जाता है कि सानिया पेस के मुकाबले बोपन्ना के साथ ज्यादा सहज हैं।
विज्ञापन

http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/104788645_575653c43a13e.jpg
विज्ञापन
विज्ञापन


सानिया को भारी दबाव के बीच 2012 लंदन ओलंपिक में पेस के साथ खेलना पड़ा था जबकि वह महेश भूपति के साथ खेलना चाहती थीं। 

दूसरी ओर, अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) इस कोशिश में लगा है कि ओलंपिक से पहले कोई विवाद पैदा नहीं हो और हर खिलाड़ी को ओलंपिक खेलने का मौका मिला। बोपन्ना ने अभी तक अपनी पसंद नहीं बताई है लेकिन समझा जाता है कि एआईटीए उन्हें पेस के साथ जोड़ी बनाने को कहेगा। भावनात्मक मुद्दा ही नहीं पेस अपनी बेहतरीन क्षमताओं के लिए भी जाने जाते हैं।

बोपन्ना ने सीधे ही कटा लिया ओलंपिक का टिकट

LEANDER Paes to miss out on mixed doubles for sake of 7th Olympics
मिश्रित युगल में खेलने को लेकर जारी अनिश्चितता के माहौल के बीच भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने सोमवार को एटीपी रैंकिंग में शीर्ष दस में वापसी करते हुए आगामी रियो ओलंपिक के लिए पुरुष युगल के लिए सीधे प्रवेश की पात्रता हासिल कर ली है।

उधर, हाल ही में फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल का खिताब जीतने वाले लिएंडर पेस के लिए अपने सातवें ओलंपिक के मिश्रित युगल में खेलना खटाई में पड़ गया है और पुरुष युगल में भी अब रोहन बोपन्ना पर निर्भर करेगा कि वह रियो में किसे अपना जोड़ीदार बनाते हैं। सीधे प्रवेश पाने के कारण बोपन्ना को अपना जोड़ीदार चुनने का अधिकार मिलेगा। वैसे कोशिशें चल रही हैं कि बोपन्ना को पेस के जोड़ीदार के रूप में चुनने के लिए मनाया जाए।

पेस की युगल रैंकिंग 46 है और यदि बोपन्ना उनसे बेहतर रैंकिंग के भारतीय खिलाड़ी को चुनते हैं तो 42 साल के लिएंडर पेस का सातवें ओलंपिक में खेलना सपना बनकर रह सकता है। चूंकि भारत के पास ज्यादा उच्च रैंकिंग के खिलाड़ी नहीं हैं ऐसे में भारत ओलंपिक में पुरुष युगल में एक ही टीम उतार पाएगा।

बोपन्ना के पास लिएंडर के अलावा साकेत माइनेनी (125वीं रैंकिंग) को चुनने का विकल्प है, चूंकि उच्च रैंकिंग वाले अन्य खिलाड़ी पूरव राजा (103) और दिविज शरण (114) ओलंपिक नामांकन के लिए डेविस कप के मापदंड पर खरे नहीं उतरते। यही स्थिति जीवन नेंदुनचेझियान (134) और महेश भूपति (164) की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed