{"_id":"5dd696278ebc3e54b909f57f","slug":"leander-paes-says-i-do-not-ask-about-location-or-opponent-when-it-comes-to-playing-for-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जब देश के लिए बात आती है तो मैं यह नहीं पूछता कि मेरा प्रतिद्वंद्वी कहां और कौन है'","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
'जब देश के लिए बात आती है तो मैं यह नहीं पूछता कि मेरा प्रतिद्वंद्वी कहां और कौन है'
Fri, 22 Nov 2019 07:46 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 22 Nov 2019 07:46 AM IST
विज्ञापन
लिएंडर पेस
टीम इंडिया के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने गुरुवार को कहा कि जहां देश के लिए खेलते की बात आती है तो मैं ये नहीं पूछता कि कहां और किसके खिलाफ खेलना है।
विज्ञापन
उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, 'मैं फिर से देश के लिए खेलने को लेकर बहुत खुश हूं। मेरा काम स्थान और प्रतिद्वंद्वी के बारे में चिंता करना नहीं है, मेरा काम अपना सर्वश्रेष्ठ देना है। परिस्थिति को देखते हुए, मेरा काम युवाओं को प्रेरित करना है।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि, 'हम यह नहीं चाहते थे कि भारत इस टाई को डिफॉल्ट या फॉरवर्ड करे। जब भारत के लिए खेलने की बात आती है, तो मैं यह नहीं पूछता कि मेरा प्रतिद्वंद्वी कहां और कौन है।'
विज्ञापन
Davis Cup time 🇮🇳 🎾 👊🏽 💪🏽 It’s gonna be freezing 🥶 ☃ pic.twitter.com/fRYx5NblwK
— Leander Paes (@Leander) November 21, 2019
बता दें कि भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ डेविस कप मुकाबला नूर सुल्तान में खेलेगी। मुकाबला 29-30 नवंबर को खेला जाना है। पहले इसे सितंबर में होना था, लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए भारत ने इसे तटस्थ स्थान पर आयोजित कराने की मांग की थी। भारत ने अपनी पूरी मजबूत टीम का एलान किया था क्योकि पाकिस्तान जाने से इनकार करने वाले सभी शीर्ष खिलाड़ी तटस्थ स्थान पर खेलने को तैयार हैं।