फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   leander paes and martina hingis doing good job in wimbledon

विंबलडन में लिएंडर पेस-हिंगिस का जलवा जारी

Mon, 06 Jul 2015 10:57 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 06 Jul 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
leander paes and martina hingis doing good job in wimbledon

भारत के लिएंडर पेस अपनी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ विंबलडन चैंपियनशिप के मिक्सड डबल्स के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

विज्ञापन


जबकि रोहन बोपन्ना और स्पेन की मारिया जोस मार्टिनेज सांचेज को हार के साथ बाहर होना पड़ा। सातवीं सीड लिएंडर पेस और हिंगिस ने फ्रांसीसी जोड़ी एडुआर्ड रोजर वेसलीन और एलिज कोर्नेट को दूसरे दौर के मैच में 6-4, 6-2 से हराया।
विज्ञापन


बोपन्ना और मारिया जोस मार्टिनेज सांचेज को रोमानिया के होरिया टेकू और स्लोवानिया की कैटरीना श्रेबोटनिक की छठी वरीय जोड़ी के हाथों दूसरे दौर में 2-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के महेश भूपति और रूस की अला कुद्रएत्सोवा की जोड़ी मिक्सड डबल्स के पहले दौर में ही बाहर हो गई थी।
सोमवार को भारत के तीन खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का प्रयास करेंगे।

शीर्ष वरीय सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की महिला युगल के तीसरे दौर में 16वीं वरीय स्पेनिश जोड़ी एनाबेल मेडिना गैरिगुइज और अरांशा पैरा सैंतोजा से भिड़ंत होगी।

पुरुष युगल में 11वीं सीड लिएंडर पेस और डेनियल नेस्टर आस्ट्रिया के एलेक्जेंडर पेया और ब्राजील के ब्रूनो सुआरेस से भिड़ेंगे।

बोपन्ना और उनके रोमानियाई जोड़ीदार का मुकाबला पोलैंड के कुबोट और बेलारूस के मैक्स मिरनई से होगा। जूनियर वर्ग में भारत के सुमित नागल अपना पहला मैच अर्जेंटीना के जुआन पाबलो फिकोविच से खेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed