फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Kyrgios inspired to beat Nadal by mother’s barb

मां के ताने ने बनाया 19 वर्षीय किर्गियोस को स्टार

Wed, 02 Jul 2014 07:15 PM IST
एजेंसी/लंदन
एजेंसी/लंदन Updated Wed, 02 Jul 2014 07:15 PM IST
विज्ञापन
Kyrgios inspired to beat Nadal by mother’s barb

विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में दो बार के पूर्व चैंपियन और विश्व के नंबर वन खिलाड़ी स्पेन के राफेल नदाल को पुरुष एकल के चौथे दौर के मुकाबले में हराने वाले ऑस्ट्रेलिया के 19 वर्षीय खिलाड़ी निक किर्गियोस के स्टार बनने की कहानी बेहद अजीब है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई वाइल्डकार्ड धारक निक किर्गियोस ने मंगलवार को पुरुष एकल के चौथे राउंड में नदाल को दो घंटे 58 मिनट तक चले मुकाबले में 37 एस लगाकर 7-6, 5-7, 7-6, 6-3 से हराकर टूर्नामेंट का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन


किर्गियोस विश्व रैंकिंग में 144वें स्थान पर काबिज हैं जबकि नदाल विश्व क नंबर वन खिलाड़ी हैं। हाल ही में नदाल ने रिकॉर्ड नौवीं बार फ्रेंच ओपन खिताब भी जीता है। ऐसे में किर्गियोस की मां को इस बात में कोई संदेह नहीं था की नदाल उनके बेटे को आसानी से हरा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदाल को हराने के बाद किर्गियोस ने खुलासा किया की मां के ताने से उन्हें बेहद गुस्सा आता था लेकिन उनका यह गुस्सा उनके लिए प्रेरणा बन गया। किर्गियोस ने कहा की मां के तानों के बाद उन्होंने ठान लिया कि वह नदाल के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए अपना सबकुछ झोंक देंगे। 

किर्गियोस ने कहा की उन्होंने अपनी मां के ताने से प्रेरणा मिली जो सोचती थी कि मैं नदाल को हरा नहीं सकता। किर्गियोस ने कहा की उन्हें मां की इस सोच पर बहुत गुस्सा आता था और इसी बात ने उन्हें नदाल को हराने के लिए प्रेरित किया। किर्गियोस ने कहा, ‘मैं यह कमेंट पढ़ रहा था की नदाल मेरे से बहुत बेहतर हैं। इससे मुझे बहुत गुस्सा आता था लेकिन मुझे खुद पर भरोसा था कि मैं खुद के लिए कुछ मौके बना सकता हूं।’


आखिर में किर्गियोस ने अपनी मां को गलत साबित कर दिया और दिखा दिया की यदि आपके अंदर आत्मविश्वास है तो कुछ भी नामुमकिन नहीं हैं। किर्गियोस आज टेनिस जगत में जाना-पहचाना नाम बन गए हैं। नदाल पर मिली बेहतरीन जीत ने इस युवा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को रातोरात स्टार खिलाड़ी बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed