{"_id":"d4ddbd227ff3157febff53324dadee68","slug":"krajicek-accepts-martin-emmrich-proposal-on-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने कोर्ट पर ही किया शादी के लिए प्रपोज","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
प्रेमी ने कोर्ट पर ही किया शादी के लिए प्रपोज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 Jun 2014 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीदरलैंड्स की टेनिस खिलाड़ी माइकला क्राइजैक की ईस्टबोर्न टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल के पहले राउंड में मिली जीत उस समय दोगुनी हो गई जब उनके प्रेमी ने मैच के बाद कोर्ट पर आकर घुटनों के बल बड़े ही फिल्मी अंदाज में शादी के लिए प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन
साल 1996 के विंबल्डन चैंपियन रिचर्ड क्राइजैक की सौतेली बहन माइकला ने विंबलडन से पूर्व इस अभ्यास टूर्नामेंट में पहले दौर में स्लोवाकिया की जाना सेपेलोवा को 6-3, 4-6, 6-1 से हराकर दूसरे दौर का टिकट कटाया।
विज्ञापन
जर्मनी के युगल विशेषज्ञ मार्टिन एमिरिच अपनी गर्लफ्रेंड माइकला का मैच खत्म होते ही कोर्ट पर उतर आए और घुटने के बल बैठ गए।
स्टेडियम में बैठे दर्शकों के सामने उन्होंने अपनी प्रेमिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। खुद माइकला ने भी जर्मन टेनिस खिलाड़ी के इस तरह प्यार का इजहार करने पर हैरानी जताई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह बहुत बड़ा सरप्राइज था। हम यहां एक साल पहले मिले थे और मुझे लगता है कि ऐसा करने के लिए यह बहुत ही खास स्थान था। मैं सिर्फ इतना जानती थी कि मैं हर हाल में हां कहने वाली हूं। उस समय मैं केवल इतना ही जानती थी की मेरे लिए यह खास समय था।"