फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Karolina Pliskova storms into first Wimbledon semi-final, Daniil Medwed knocked out by Hubert Hurkacz

Wimbledon 2021: बार्टी-प्लिसकोवा-सबालेंका-केर्बर सेमीफाइनल में, मेदवेदेव बाहर

Tue, 06 Jul 2021 08:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंबलडन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंबलडन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 06 Jul 2021 08:05 PM IST
सार

  • दानिल मेदवेदेव विंबलडन से बाहर
  • प्लिसकोवा पहली बार सेमीफाइनल में
  • हर्काज पहली बार अंतिम आठ में 

विज्ञापन
Karolina Pliskova storms into first Wimbledon semi-final, Daniil Medwed knocked out by Hubert Hurkacz
कैरोलिना प्लिस्कोवा ,दानिल मेदवेदेव - फोटो : social media

विस्तार

दुनिया के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव मंगलवार को विंबलडन से बाहर हो गए। उन्हें चौथे दौर में पोलैंड के ह्यूबर्ट हर्काज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 24 साल के हर्काज ने मेदवेदेव को 2-6 7-6(2) 3-6 6-3 6-3 से हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम के क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह बनाई। वह इस साल पहली बार विंबलडन के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश करने वाले पांचवें पुरुष खिलाड़ी हैं। हर्काज का अगला मुकाबला बुधवार को आठ बार के चैंपियन रोजर फेडरर से होगा।

विज्ञापन


बता दें कि मेदवेदेव ने 2017 के उपविजेता मारिन सिलिच को 6-7, 3-6, 6-3, 6-3, 6-2 से शिकस्त देकर पहली बार विंबलडन के अंतिम-16 में प्रवेश किया था। चौथी बार ऑल इंग्लैंड क्लब में खेल रहे 25 वर्षीय मेदवेदेव की यह ग्रास कोर्ट पर लगातार सातवीं जीत थी। वह चारों ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर में पहुंचने वाले सातवें रूसी खिलाड़ी बने थे। वहीं, ह्यूबर्ट हर्काज ने कजाखस्तान के अलेक्जेंडर बुबलिक को 6-3, 6-4, 6-2 से मात देकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर का टिकट कटाया था। बुबलिक ने यह मुकाबला मात्र 87 मिनट जीता था। 
विज्ञापन


 

प्लिसकोवा-सबालेंका सेमीफाइनल में 
चेक गणराज्य की आठवीं वरीयता प्राप्त कारोलिना पिलिसकोवा ने स्विट्जरलैंड की विक्टोरिया गोलुबिच को 6-2, 6-2 से पराजित करके पहली बार विंबलडन सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरी वरीयता प्राफ्त बेलारूस की अर्यना सबालेंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई। उन्होंने ट्यूनीशिया की ओंस जबौर को 6-4, 6-3 से हराया। अब उनका सामना आठवीं वरीयता प्राप्त प्लिसकोवा से होगा।
 


पूर्व चैंपियन केर्बर चौथी बार सेमीफाइनल में 

पूर्व चैंपियन जर्मनी की एंजेलिक केर्बर चौथी बार विंबलडन के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। क्वार्टरफाइनल में पूर्व चैंपियन ने चेक गणराज्य की कारोलिना मुचोवा को 6-2, 6-3 से हराया।ग्रास कोर्ट पर यह उनकी 80वीं जीत है। फाइनल में जगह बनाने के लिए केर्बर का सामना ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी या अजला टोमलजानोविच से होगा।


बार्टी ने केवल 66 मिनट में हमवतन टोमलजानोविच को हराया
दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी, दूसरी वरीयता प्राप्त बेलारूस की अर्यना सबालेंका , चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा और जर्मनी की एंजेलिक केर्बर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विंबलडन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बार्टी ने हमवतन अजला टोमलजानोविच को केवल 66 मिनट में 6-1, 6-3 से हराकर पहली बार विंबलडन के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई, जहां उनका सामना केर्बर से होगा। 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed