फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kahan Shuru Kahan Khatam New Song Ek Ladki Bheegi Bhagi Si Released Starring Dhvani bhanushali Aashim Gulati

Kahan Shuru Kahan Khatam: नए अंदाज में रिलीज हुआ किशोर कुमार का गाना 'एक लड़की भीगी भागी सी', आपने सुना क्या?

Wed, 04 Sep 2024 05:26 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 04 Sep 2024 05:26 PM IST
सार

फिल्म में भानुशाली के साथ आशिम गुलाटी हैं और इसका निर्देशन सौरभ दासगुप्ता ने किया है। इस गाने में एक तरफ जहां आशिम गुलाटी अपने डांस मूव्स से दर्शकों की तारीफें बटोर रहे हैं। वहीं, ध्वनि रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

विज्ञापन
Kahan Shuru Kahan Khatam New Song Ek Ladki Bheegi Bhagi Si Released Starring Dhvani bhanushali Aashim Gulati
एक लड़की भीगी भागी सी - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

गायिका ध्वनि भानुशाली गायकी में अपना हुनर पहले ही दिखा चुकी हैं। अब वे अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। वे 'कहां शुरू कहां खतम' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो गया है और इसे दर्शकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया भी मिल रही है। वही अब फिल्म का नया गाना 'एक लड़की भीगी भागी सी' भी रिलीज हो गया है। गाने का रीमेक फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।
विज्ञापन


एक लड़की भीगी भागी सी गाना हुआ रिलीज
फिल्म में भानुशाली के साथ आशिम गुलाटी हैं और इसका निर्देशन सौरभ दासगुप्ता ने किया है। इस गाने में एक तरफ जहां आशिम गुलाटी अपने डांस मूव्स से दर्शकों की तारीफें बटोर रहे हैं। वहीं, ध्वनि रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गायकी के बाद अभिनय और अब डांस में ध्वनि का जादू देख फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, गाना रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है। एक वर्ग को यह गाना बहुत ही पसंद आ रहा है। वही, दूसरे वर्ग को पुराने गाने का यह रीमेक कुछ खास नहीं भा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मिली यह प्रतिक्रिया
एक यूजर ने गाने की तारीफ करते हुए लिखा, 'आशिम और ध्वनि की जोड़ी ने धमाल मचा दिया है। दोनों की परफॉर्मेंस जबर्दस्त है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ध्वनि के डांस मूव्स कापी कमाल के लग रहे हैं।' वही कुछ लोगों ने गाने की आलेचना करते हुए लिखा, 'ओल्ड इज गोल्ड। अपना गाना बनाओ।' पुराने गानों को खराब करने की क्या जरूरत है। एक और यूजर ने लिखा, 'इनको परमिशन कौन देता है पुराने गाने को खराब करने का।'

इस सिंगर ने दी है आवाज
एक लड़की भीगी भागी सी  गाने के मूल संस्करण में किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी। वही गाने के रीमेक वर्जन को क्रू संगीतकार जोड़ी अक्षय-आईपी ने बनाया है और गाने को आवाज शाश्वत सिंह ने दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed