फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Japanese tennis Player Naomi Osaka raises concerns over Chinese tennis star Peng Shuai

टेनिस: चीन के शीर्ष अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली पेंग शुआई लापता, ओसाका ने चिंता जाहिर की

Wed, 17 Nov 2021 10:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 17 Nov 2021 10:16 PM IST
सार

पूर्व शीर्ष सरकारी अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद गायब हैं चीनी टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई। नाओमी ओसाका ने इसी को लेकर चिंता जाहिर की है और ट्विटर पर सवाल पूछे हैं।

विज्ञापन
Japanese tennis Player Naomi Osaka raises concerns over Chinese tennis star Peng Shuai
नाओमी ओसाका और पेंग शुआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेनिस स्टार नाओमी ओसाका ने कहा कि वह साथी खिलाड़ी पेंग शुआई के बारे में सुनकर स्तब्ध हैं जो चीन में एक पूर्व शीर्ष सरकारी अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न केआरोप लगाने के बाद गायब हैं। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और चार बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन ओसाका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली और पूछा कि पेंग शुआई कहां हैं? 
विज्ञापन


हैशटैग के साथ ओसाका ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे नहीं पता कि आपकी नजरें खबरों पर हैं या नहीं। लेकिन हाल में मुझे एक साथी खिलाड़ी के बारे में सूचित किया गया जो अपने यौन उत्पीड़न का खुलासा करने के कुछ देर बाद गायब हो गई। आवाज को दबाना किसी भी कीमत पर सही नहीं है। मौजूदा स्थिति को लेकर मैं स्तब्ध हूं। मैं उसके लिए प्यार और आशा की किरण भेज रही हूं।' 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चौबीस वर्षीय ओसाका ने उम्मीद जताई कि पेंग और उनका परिवार ‘सुरक्षित और ठीक’ होगा। दुनिया के नंबर खिलाड़ी नोवाक जोकोविच सहित अन्य शीर्ष पुरुष और महिला खिलाड़ी पेशेवर टेनिस टूर के आयोजक डब्ल्यूटीए और एटीपी से दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन के आरोपों की विस्तृत जांच की मांग कर रहे हैं।


पेंग ने पूर्व उप प्रधानमंत्री पर लगाए हैं यौन उत्पीड़न के आरोप
पेंग ने इस महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया पर लंबी पोस्ट में लिखा था कि एक पूर्व उप प्रधानमंत्री ने लगातार इनकार करने के बावजूद उन्हें यौन संबंध बनाने के लिए बाध्य किया। चीन के प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वेइबो में पेंग के पुष्ट अकाउंट से इस पोस्ट को हटा दिया गया है। चीन की पूरी तरह से सरकार द्वारा नियंत्रित मीडिया ने इस मुद्दे पर सभी तरह की खबरों को दबा दिया है। 

35 साल की पेंग ने लिखा था कि पूर्व उप प्रधानमंत्री और सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी के सदस्य झेंग गाओली ने तीन साल पहले टेनिस के दौर के बाद लगातार इनकार करने के बावजूद उन्हें यौन संबंध बनाने के लिए बाध्य किया। इस घटना के दौरान झेंग की पत्नी दरवाजे पर पहरा दे रही थी। पेंग ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा था कि सात साल पहले भी उन दोनों के बीच यौन संबंध बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed