{"_id":"653562c80e9d17d447064806","slug":"itf-ramkumar-won-the-title-by-defeating-digvijay-won-the-prize-money-of-3600-us-dollars-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITF: रामकुमार ने दिग्विजय को हराकर जीता खिताब, 3600 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि अपने नाम की","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ITF: रामकुमार ने दिग्विजय को हराकर जीता खिताब, 3600 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि अपने नाम की
Sun, 22 Oct 2023 11:28 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धारवाड़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धारवाड़
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:28 PM IST
सार
दिग्विजय को उपविजेता रहने पर 2120 अमेरिकी डॉलर और 12 एटीपी अंक मिले। यह पहली बार था जब ये दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे से भिड़ रहे थे और मुकाबला कड़ा रहा क्योंकि मैच के दौरान कोई सर्विस ब्रेक नहीं हुई।
विज्ञापन
साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता भारतीय खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन रविवार को यहां आईटीएफ धारवाड़ पुरुष विश्व टेनिस टूर के फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त हमवतन दिग्विजय प्रताप सिंह की कड़ी चुनौती से निपटकर चैंपियन बने। चौथी वरीयता प्राप्त रामनाथन ने दिग्विजय को 7-6 (5), 7-6 (6) से मात दी। उन्हें चैंपियन बनने पर 3600 अमेरिकी डॉलर का चेक और 20 एटीपी अंक का फायदा हुआ।
दिग्विजय को उपविजेता रहने पर 2120 अमेरिकी डॉलर और 12 एटीपी अंक मिले। यह पहली बार था जब ये दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे से भिड़ रहे थे और मुकाबला कड़ा रहा क्योंकि मैच के दौरान कोई सर्विस ब्रेक नहीं हुई। दूसरे टाई-ब्रेक में दिग्विजय ने 4-1 की बढ़त बना ली थी लेकिन रामनाथन उनकी गलतियों का फायदा उठाकर जीत दर्ज करने में सफल रहे। रामनाथन ने इस जीत के बाद कहा, ‘ मैं पिछले कुछ सप्ताह से अपने खेल को लेकर संघर्ष कर रहा था।
इस जीत से मुझे भविष्य के टूर्नामेंटों के लिए आत्मविश्वास मिलेगा।’ कर्नाटक राज्य लॉन टेनिस संघ (केएसएलटीए) ने फाइनल के बाद हांगझोऊ एशियाई खेलों में पुरुष युगल में रजत पदक जीतने पर रामनाथन को सम्मानित किया और उन्हें एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया।