{"_id":"609dd55754cd054d581458aa","slug":"italian-open-novak-djokovic-in-the-quarter-finals-for-the-15th-consecutive-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटालियन ओपन : जोकोविच लगातार 15वीं बार क्वार्टर फाइनल में ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
इटालियन ओपन : जोकोविच लगातार 15वीं बार क्वार्टर फाइनल में
Fri, 14 May 2021 07:11 AM IST
Amit Mandal
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 14 May 2021 07:11 AM IST
सार
- नोवाक ने 70 मिनट तक चले तीसरे दौर के मुकाबले में फोकिना को दी मात
- 07 साल से यहां अंतिम आठ में हारे नहीं हैं नोवाक, आखिरी बार 2013 में हारे थे
विज्ञापन
Novak Djokovic
- फोटो : ट्विटर-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंद्रहवीं बार इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भाग ले रहे दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने लगातार 15वीं बार ही क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पांच बार के चैंपियन सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच ने तीसरे दौर के मुकाबले में स्पेन के एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को 70 मिनट में 6-2,6-1 से पराजित किया। इस जीत के साथ जोकोविच ने यहां अंतिम-8 में पहुंचने का सौ फीसद रिकॉर्ड कायम रखा है। जोकोविच की यह एटीपी मास्टर्स 1000 के 66 मुकाबलों में 57वीं जीते है उन्होंने सिर्फ सात मैच हारे हैं।
विज्ञापन
सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अब जोकोविच का सामना स्टेफानोस सितसिपास से होगा। पांचवें नंबर के खिलाड़ी सितसिपास ने मैटियो बेरेटिनी को 7-6, 6-2 से हराया। सितसिपास के खिलाफ जोकोविच का जीत हार का रिकॉर्ड 4-2 है। अमेरिका के रेली ओपेल्का ने रूस के असलान करात्सेव को 7-6, 6-4 से मात दी।
विज्ञापन
बार्टी की टक्कर कोको से
दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एशले बार्टी ने रूसी खिलाड़ी वेरोनिका कुदेर्मेटोवा को आसानी से 6-3, 6-3 से शिकस्त देकर अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया। इस सत्र में तीन खिताब जीत चुकी बार्टी की टक्कर अब 16 साल की अमेरिकी खिलाड़ी कोको गॉफ से होगी। कोको ने पिछले हफ्ते मैड्रिड ओपन का खिताब जीतने वाली बेलारूस की अर्याना सबालेंक को 7-5, 6-3 से बाहर का रास्ता दिखाया। पेट्रा मार्टिक ने नादिया पोडोरोस्का को 3-6, 6-1, 6-2 से और जेसिका पेगुला ने एकटेरिना अलेक्जेंद्रोवा को 6-2, 6-4 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन