फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Indias Divij Saran and stephen amritraj married with foreign tennis player riske and samantha

दो दिन में दो विदेशी टेनिस खिलाड़ी बनीं भारत की बहू, एक ने बॉलीवुड के गाने पर डांस कर मनाया जश्न

Thu, 25 Jul 2019 08:35 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 25 Jul 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
Indias Divij Saran and stephen amritraj married with foreign tennis player riske and samantha
अमृतराज-शरण - फोटो : अमर उजाला

भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी दिल्ली के दिविज शरण ने इस हफ्ते ब्रिटेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी समंथा मरे से शादी कर ली। वहीं पूर्व टेनिस खिलाड़ी स्टीफन अमृतराज भी अमेरिका की स्टार खिलाड़ी एलिसन रिस्के के साथ वैवाहिक बंधन में बंध गए।

विज्ञापन

दिविज और समंथा

Indias Divij Saran and stephen amritraj married with foreign tennis player riske and samantha
दिविज-समंथा - फोटो : अमर उजाला
33 वर्षीय शरण ने ट्विटर पर शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा "मेरी बेस्ट पार्टनर"। वहीं समंथा ने भी ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए 'परफेक्ट मैच' लिखा।
 
 

बता दें कि दिल्ली के रहने वाले शरण पुरुषों के युगल स्पर्धा में चार एटीपी टूर टाइटल्स जीत चुके हैं और डेविस कप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं उनकी पत्नी समंथा ब्रिटेन की तरफ से टेनिस खेलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतराज और रिस्के

Indias Divij Saran and stephen amritraj married with foreign tennis player riske and samantha
स्टीफन रिस्के - फोटो : social media
दूसरी तरफ लॉस एंजेल्स में जन्में 35 वर्षीय स्टीफन ने एलिसन रिस्के से शादी रचा ली। डेविस कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके स्टीफन भारत के पूर्व टेनिस स्टार आनंद अमृतराज के बेटे हैं। 

स्टीफन ने ट्वीट करते हुए शादी की तस्वीर शेयर की और लिखा "ये मेरी जिंदगी सबसे अच्छा दिन है जब मैं अपने सपने की लड़की रिस्के से शादी कर रहा हूं, उन्होंने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को धन्यवाद दिया"।
 


वहीं स्टीफन की पत्नी रिस्के ने सभी को अपनी पोस्ट से चौंका दिया, विंबलडन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली रिस्के ने एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया और लिखा कि अधिकारिक तौर पर मैं अमृतराज हुई। मैं स्टीफन की वजह से बहुत खुशकिस्मत महिला हूं। मेरे नए भारतीय फॉलोवर कहां हैं? आप सबका दिल जीतने के लिए मेरी तरफ से एक छोटा से बॉलीवुड।"
 

दरअसल वीडियो में रिस्के बॉलीवुड के नाच देने सारे गाने पर ठुमका लगाते हुए भारतीय अंदाज में नाचते हुए दिख रही हैं। इसके अलावा रिस्के ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और वीडियो डालते हुए बताया कि उन्होंने कैसे बॉलीवुड डांस सीखा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

since this has come to be a fan favorite, (🤣🕺🏼), I want to share the story of how it came to be! My sister, Sarah, has an Indian customer whose wife, Gayatri, helped us. Gayatri chose the song and came up with the choreography for us. Sarah would visit each month for business and sneak in a dance lesson, learn the moves, slow them down, and then send them to me via text while I was on the road! I started learning it during Dubai in February. We practiced it together for the first time 6 days ago. It was the perfect surprise for @stephenamritraj and his wonderful family! Thanks to @prakashamritraj & @jenny_brady7 for keeping the secret- they were the only ones who knew- along with my family of course! Blessed to be an Amritraj!💞🇺🇸🇮🇳❤️you can watch the rest on my Twitter. Ps. Yes, my sis is pretty kickass.🔥

A post shared by Alison Riske-Amritraj🇺🇸🇮🇳 (@riske4rewards) on



इसके अलावा एलिसन रिस्के ने सोशल मीडिया पर अपना नाम भी बदलकर एलिसन रिस्के अमृतराज कर लिया है और साथ में भारत और अमेरिका का झंडा भी लगा दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed