{"_id":"5d3dde9a8ebc3e6cea176ebf","slug":"indian-tennis-team-for-davis-cup-will-be-announced-on-5th-august-india-will-tour-to-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेविस कप के लिए पाक जाने वाली टीम की घोषणा पांच को, 55 वर्ष बाद भारतीय टीम जाएगी पाकिस्तान","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
डेविस कप के लिए पाक जाने वाली टीम की घोषणा पांच को, 55 वर्ष बाद भारतीय टीम जाएगी पाकिस्तान
Mon, 29 Jul 2019 08:30 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 29 Jul 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
डेविस कप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेविस कप ग्रुप एक एशिया-ओसियाना मुकाबले के लिए पाकिस्तान दौरे पर जाने वाली भारतीय टेनिस टीम की घोषणा पांच अगस्त को होगी। एआईटीए के महासचिव हिरोण्मय चटर्जी ने रविवार को यहां बताया कि 14-15 सितंबर को इस्लामाबाद में खेले जाने वाले मुकाबले के लिए टीम की घोषणा एक महीने से भी ज्यादा समय पहले कर दी जाएगी।
विज्ञापन
मार्च 1964 के बाद किसी भी भारतीय डेविस कप टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। लाहौर में आयोजित उस मुकाबले को भारत ने 4-0 से जीता था। चटर्जी ने कहा,‘ हम पांच अगस्त तक टीम की घोषणा करेंगे। यह टीम कमोबेश वही (इटली के खिलाफ डेविस कप में खेलने वाली) होगी। यह सब रैंकिंग के आधार पर होगा। पाकिस्तान के लिए वीजा प्रक्रिया लंबी है और हम जल्द ही औपचारिकताएं शुरू करेंगे।’
विज्ञापन
चटर्जी ने कहा कि एकल में भारत के नंबर एक खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन और रामकुमार रामनाथन को जगह मिलने की सबसे अधिक संभावना है। युगल में रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी को मौका मिल सकता है। गैर-खिलाड़ी कप्तान महेश भूपति और कोच जीशान अली का अनुबंध इस साल फरवरी में कोलकाता में इटली के खिलाफ खेले गए क्वालिफायर के बाद समाप्त हो गया था लेकिन वे पाकिस्तान दौर पर टीम के साथ जाएंगे। भारतीय टीम को इटली के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन