फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Indian tennis player sumit nagal breaks into ATP top 200 ranking

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल की बड़ी छलांग, करिअर की सर्वश्रेष्ठ 196वीं रैंकिंग पर पहुंचे

Mon, 29 Jul 2019 10:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 29 Jul 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
Indian tennis player sumit nagal breaks into ATP top 200 ranking
सुमित नागल - फोटो : social media

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल सोमवार को जारी ताजा एटीपी रैंकिंग में 11 पायदान की छलांग लगाकर पहली बार शीर्ष 200 में पहुंच गए हैं। प्रजनेश गुणेश्वरन दो स्थान नीचे 90वें पायदान पर खिसक गए हैं। नागल के 264 रेटिंग अंक हैं और वह करिअर की सर्वश्रेष्ठ 196वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। रामकुमार रामनाथन 30 स्थान के सुधार से 182वें स्थान पर आ गए हैं। युगल में रोहन बोपन्ना 45वें और दिविज शरण 46वें स्थान पर बने हुए हैं। लिएंडर पेस भी 72वें स्थान पर कायम हैं। जीवन नेदुचेझियन (तीन स्थान ऊपर 83वें) और पूरव राजा (एक पायदान नीचे 85वें) शीर्ष 100 में शामिल अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं। महिलाओं की डब्ल्यूटीए एकल रैंकिंग में अंकिता रैना (एकल 191वें, युगल 174वें) शीर्ष भारतीय बनीं हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed