{"_id":"5d40440a8ebc3e6d1a13eb84","slug":"indian-tennis-player-prajnesh-starts-with-solid-win-over-higher-ranked-millman-at-los-cabos","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय शटलर प्रजनेश ने अपने से ऊंची रैंकिंग के खिलाड़ी मिलमैन को दी शिकस्त","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
भारतीय शटलर प्रजनेश ने अपने से ऊंची रैंकिंग के खिलाड़ी मिलमैन को दी शिकस्त
Wed, 31 Jul 2019 07:35 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 31 Jul 2019 07:35 AM IST
विज्ञापन
प्रजनेश गुणेश्वरन
- फोटो : pti
शीर्ष भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन ने एटीपी लास कोबोस टेनिस टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। दुनिया के 90वें नंबर के बायें हाथ के खिलाड़ी प्रजनेश ने 67वें नंबर के ऑस्ट्रेलिया के जान मिलमैन को 6-4, 1-6, 6-2 से हराया।
विज्ञापन
यह मुकाबला एक घंटे और 49 मिनट तक चला। प्रजनेश ने 16 ब्रेक प्वाइंट में से पांच का फायदा उठाया। उन्होंने अपनी सर्विस पर सात में से तीन ब्रेक प्वाइंट बचाए भी।
विज्ञापन
प्रजनेश को अगले दौर में दुनिया के 28वें नंबर के खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज का सामना करना पड़ सकता है। टेलर ने हाल में ईस्टबोर्न में ग्रास कोर्ट पर अपना पहला एटीपी टूर खिताब जीता।
विज्ञापन
युगल में जीवन नेदुचेझियन और पूरव राजा की जोड़ी को पहले ही दौर में लुकास पाउली और ग्रेगोएर बारेरे के हाथों 3-6, 3-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।