{"_id":"613523827d2977095b444a24d4c5fde9","slug":"indian-challenge-ends-at-wimbledon-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेस की हार के साथ ही विंबलडन में भारतीय चुनौती खत्म","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
पेस की हार के साथ ही विंबलडन में भारतीय चुनौती खत्म
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 05 Jul 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के उनके जोड़ीदार रादेक स्टेपानेक के हारने के साथ ही साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई।
पेस और स्टेपानेक की पांचवीं सीड जोड़ी को कनाडा के वी पोसपिसिल और अमेरिका के जे सॉक की जोड़ी ने सीधे सेटों में 7-6, 6-3, 6-4 से हराकर फाइनल में जगह बना लिया जहां उनका सामना अब दुनिया की नंबर एक जोड़ी अमेरिका के ब्रायन बंधुओं बॉब और माइक से होगा।
पेस और स्टेपानेक के पास पहले ही सेट में सर्विस ब्रेक करते हुए मैच पर पकड़ बनाने का अच्छा मौका था लेकिन दोनों ने 11वें गेम में मिले इस मौके को गंवा दिया। दोनों को पांच सेट प्वाइंट मिले लेकिन वह इसे भुना नहीं सके।
विज्ञापन
इसके बाद पोसपिसिल और सॉक की जोड़ी ने जबरदस्त वापसी करते हुए पेस और स्टेपानेक को संभलने का मौका नहीं दिया और बाद के दोनों सेटों में सर्विस ब्रेक करते हुए एकतरफा अंदाज में जीत हासिल कर ली।
उधर, सानिया मिर्जा का सफर भी मिक्स्ड डबल्स के तीसरे राउंड में हार के साथ समाप्त हो गया। छठी सीड सानिया और रोमानिया के होरिया टिकाऊ की जोड़ी को तीसरे दौर में अपने से कम वरीय 10वीं सीड जोड़ी ब्रिटेन के जेमी मरे और कासी डैलेक्युआ के हाथों लगातार सेटों में 5-7, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।
सानिया इससे पहले महिला डबल्स के दूसरे दौर में जिंबाब्वे की जोड़ीदार कारा ब्लैक के साथ हारकर बाहर हो गई थीं।