{"_id":"5d99b5118ebc3e013202a191","slug":"india-tennis-player-sumit-nagal-bows-out-in-semi-finals-of-atp-challenger-campinas","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल एटीपी चैलेंजर कप के सेमीफाइनल में हारे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल एटीपी चैलेंजर कप के सेमीफाइनल में हारे
Sun, 06 Oct 2019 03:04 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 06 Oct 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
सुमित नागल
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल को एटीपी कैम्पानिस चैलेंजर टेनिस टूर्नर्मेंट के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। एकल वर्ग के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के खिलाड़ी जुआन पाब्लो फिकोविच ने नागल को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से मात दी। मैच के पहले सेट में नागल का प्रदर्शन अच्छा रहा और उन्होंने अर्जेंटीना के खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी।
विज्ञापन
हालांकि, फिकोविच ने अंतिम क्षणों मे बेहतरीन ग्राउंड स्ट्रोक्स लगाए और सेट जीतकर बढ़त बनाने में कामयाब हुए। वर्ल्ड नंबर 159 नागल दूसरे सेट में अर्जेंटीना के खिलाड़ी के सामने टिक नहीं पाए। फिकोविच ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
नागल का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने हाल ही में ब्यूनस आयर्स एटीपी चैलेंजर टूर्नमेंट में खिताबी जीत हासिल की थी। वह इसी के साथ साउथ अमेरिका में क्ले कोर्ट पर टूर्नमेंट जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने थे।
विज्ञापन