फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   I see 2020 as practically lost for tennis says Rafael Nadal

राफेल नडाल के लिए साल 2020 टेनिस के लिए व्यावहारिक रूप से खत्म

Tue, 05 May 2020 07:41 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 05 May 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
I see 2020 as practically lost for tennis says Rafael Nadal
- फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल ने कहा है कि उनका मानना है कि टेनिस के लिए बाकी बचा साल व्यावहारिक रूप से खत्म हो चुका है और अगर 2021 की शुरुआत में भी खेल की वापसी सामान्य होगी तो वह राहत महसूस करेंगे।

विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी के कारण पुरुष और महिला टूर के टूर्नामेंट नहीं हो रहे हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार विम्बलडन को रद्द किया गया है और फ्रेंच ओपन सितंबर के अंत तक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


लेकिन अपने 19 में से 12 ग्रैंडस्लैम खिताब रोलां गैरां पर जीतने वाले नडाल का मानना है कि इस साल के अंत से पहले टेनिस के दोबारा शुरू होने की संभावना काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नडाल ने स्पेन के समाचार पत्र ‘एबीसी’ को मंगलवार को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘मैं जितना जल्दी संभव हो उतना जल्दी खेलना चाहता हूं, लेकिन अगर मैं तार्किक रूप से इस बारे में सोचूं तो प्रत्येक हफ्ते हम एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा करते हैं। हम होटल, हवाई अड्डों और काफी जगहों पर लोगों के संपर्क में आते हैं।’


उन्होंने कहा, ‘अगर आप मुझे गारंटी दो कि जनवरी 2021 में पहले की तरह सामान्य सत्र शुरू हो जाएगा तो मैं आंखे बंद करके इसे स्वीकार कर लूंगा।’

अल पाइस को दिए एक अलग साक्षात्कार में नडाल ने कहा, ‘इस साल अब जो होने वाला है उसकी जगह मैं आस्ट्रेलिया ओपन को लेकर अधिक उत्सुक हूं। मैं 2020 को व्यावहारिक रूप से खत्म मान रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed