जून में होगा US ओपन पर फैसला, इस बीच वर्चुअल टेनिस टूर्नामेंट खेलेंगे नडाल और मर्रे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूएस ओपन के आयोजकों ने कहा कि वे इस ग्रैंडस्लैम को तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित करने की योजना बना रहे हैं और दर्शकों के बिना इसके आयोजन की 'संभावना काफी कम है'। अमेरिकी टेनिस संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइक डाउस ने कहा कि अभी कुछ भी 'फैसला' नहीं हुआ है और इस टूर्नामेंट के आयोजन पर अंतिम फैसला जून में लिया जाएगा। उनकी कोशिश है कि टूर्नामेंट का आयोजन दर्शकों के सामने हो।
उन्होंने कहा, 'हमने अभी किसी भी परिस्थिति का फैसला नहीं किया है। इस बात की हालांकि संभावना कम है कि टूर्नामेंट दर्शकों के बिना खेला जाए।' उन्होंने कहा, 'दर्शकों के बिना खेलना टेनिस की जश्न की भावना के लिहाज से सही नहीं होगा।'
वर्चुअल मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट खेलेंगे खिलाड़ी
राफेल नडाल और एंडी मर्रे उन 12 खिलाड़ियों में शामिल है जो इस महीने वर्चुअल (आभासी) मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भाग लेंगे। इन दोनों के अलावा इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में डेविड गोफिन, जॉन इस्नर, करेन खाचानोव, यूजीन बाउचर्ड, क्रिस्टीना मलदेनोविच और किकी बर्टेंस अपने घरों से भाग लेंगे। 27-30 अप्रैल को होने वाली टूर्नामेंट का टेलीविजन और सोशल मीडिया चैनलों पर सीधा प्रसारण होने की उम्मीद है।
खाचानोव ने कहा, ‘यह दिलचस्प पहल है और इससे हमारे खेल में कुछ प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगा। मैं अपने साथी खिलाड़ियों को चुनौती देने और दुनिया भर के टेनिस प्रशंसकों को अपना कौशल दिखाने के लिए उत्सुक हूं।’
पुरुषों और महिलाओं वर्ग में पुरस्कार राशि के तौर पर 164,000 डालर वितरित किए जाएंगे। जिसमें विजेता के पास यह तय करने का विकल्प होगा कि वह कितनी रकम दान करना चाहते है।कोविड-19 महामारी के कारण मैड्रिड ओपन को स्थगित कर दिया गया है इसका आयोजन अप्रैल एक से 10 मई तक होगा।एपी आनन्द मोनामोना
अमेरिका में कोविड-19 महामारी का सबसे ज्यादा प्रभाव न्यूयॉर्क में ही है, जहां 10,800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। देश में 6,40,000 लोग इसकी चपेट में हैं जिसमें से 31,000 से ज्यादा की मौत हो गयी है। कोविड-19 महामारी के कारण विम्बलडन को रद्द कर दिया गया है जबकि फ्रेंच ओपन के आयोजन को टाल दिया गया।