फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   From Novak Djokovic to Carlos Alcaraz these tennis legends reacted to Rafael Nadal's retirement

Rafael Nadal: जोकोविच से लेकर अल्कारेज तक, टेनिस दिग्गजों ने नडाल के संन्यास पर दी प्रतिक्रिया

Wed, 20 Nov 2024 10:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 20 Nov 2024 10:56 PM IST
सार

22 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नडाल ने पिछले 23 वर्षों में एक शानदार और ऐतिहासिक करियर का आनंद लिया। नडाल के पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने के बाद नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्कारेज से लेकर टेनिस के कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

विज्ञापन
From Novak Djokovic to Carlos Alcaraz these tennis legends reacted to Rafael Nadal's retirement
नडाल और अल्कारेज - फोटो : Roland-Garros

विस्तार

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने टेनिस से संन्यास ले लिया है। 38 वर्षीय नडाल मंगलवार को डेविस कप के क्वार्टर फाइनल में पुरुष एकल के मुकाबले में नीदरलैंड के जेंडशुल्प से हार गए। 22 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नडाल ने पिछले 23 वर्षों में एक शानदार और ऐतिहासिक करियर का आनंद लिया। नडाल के पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने के बाद नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्कारेज से लेकर टेनिस के कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। 
विज्ञापन


24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन और नडाल के कड़े प्रतिद्वंद्वी रहे सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने कहा, आपकी दृढ़ता, आपका जुझारू जज्बा, आपकी ऊर्जा कुछ ऐसी चीजे हैं जिनका अध्ययन किया जाएगा। यह कुछ ऐसा है जो आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। मुझे आपका प्रतिद्वंद्वी कहलाने पर गर्व और रोमांच महसूस हो रहा है। टेनिस जगत और खेल जगत को आपकी अविश्वसनीय ऊर्जा की कमी खलेगी।
विज्ञापन


जोकोविच से पहले फैब थ्री के एक और सदस्य रोजर फेडरर ने भी नडाल के संन्यास पर सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश पोस्ट किया था। वहीं, दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता ब्रिटेन के एंडी मरे ने कहा, आप जिस जुनून से खेले हैं, वह कुछ ऐसा है जिसकी सभी टेनिस खिलाड़ी आकांक्षा रखते हैं और सभी टेनिस प्रशंसक आपको इसके लिए याद रखेंगे। आपको देखना अविश्वसनीय रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन और नडाल के हमवतन कार्लोस अल्कारेज ने कहा, मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि उनके साथ कोर्ट पर और बाहर के पलों का अनुभव किया। मैंने पहले भी कई बार कहा है कि मैं और भी कई पल साझा करना पसंद करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed