{"_id":"606e529bf7d7a96da928c107","slug":"french-open-postponed-for-a-week-due-to-increase-in-covid-19-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की मार : संक्रमण के मामले बढ़ने से एक हफ्ते के लिए स्थगित हुआ फ्रेंच ओपन ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
कोरोना की मार : संक्रमण के मामले बढ़ने से एक हफ्ते के लिए स्थगित हुआ फ्रेंच ओपन
Thu, 08 Apr 2021 06:23 AM IST
Amit Mandal
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 08 Apr 2021 06:23 AM IST
विज्ञापन
फ्रेंच ओपन
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों की वजह से फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट एक हफ्ते के लिए टल गया है। आयोजन से जुड़े एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी। इसका आयोजन 23 मई से होना था जो अब 30 मई से होगा।
इससे पहले फ्रांस की खेल मंत्री रोक्साना मारासिनियू ने कहा था कि कोरोना वायरस के नये मामलों में बढ़ोतरी के कारण फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम को स्थगित किया जा सकता है।
रोक्साना ने ‘फ्रांस इंफो रेडियो स्टेशन’ से कहा था, ‘हम उनसे (फ्रेंच टेनिस महासंघ) चर्चा कर रहे हैं कि क्या हमें तारीखों में बदलाव करना चाहिए ताकि यह सभी खेल और बड़ी प्रतियोगिताओं की संभावित बहाली के साथ ही आयोजित हो। ’
विज्ञापन
फ्रांस में शनिवार से तीसरा राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन शुरू हो गया है और राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो ने कहा कि उन्हें इसके मई के मध्य में समाप्त होने की उम्मीद है जबकि रोलां गैरां की शुरुआत 23 मई से होनी थी और छह जून तक चलना था।
यह टूर्नामेंट 2020 में महामारी के कारण चार महीने तक स्थगित हो गया था।