फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   French Open Poland tennis player Iga Swiatek begins her title defence with victory on her 20th birthday

फ्रेंच ओपन 2021: चैंपियन इगा ने जीत से मनाया 20वां जन्मदिन 

Tue, 01 Jun 2021 08:13 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: देव कश्यप Updated Tue, 01 Jun 2021 08:13 AM IST
सार

  • फ्रेंच ओपन के पहले दौर में स्वितेक ने अपनी दोस्त काजा को दी शिकस्त 
  • 08वीं लगातार और कुल 11वीं जीत है यह इगा की पेरिस में 12 मैचों में 

विज्ञापन
French Open Poland tennis player Iga Swiatek begins her title defence with victory on her 20th birthday
इगा स्वियातेक (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मौजूदा फ्रेंच ओपन चैंपियन इगा स्वितेक ने अपने 20वें जन्मदिन का जश्न जीत के साथ मनाया। सोमवार को 20 वर्ष की हुईं पोलैंड की इगा ने रोलां गैरां के अपने पहले मुकाबले में अपनी सबसे करीबी दोस्त स्लोवेनिया की काजा जुवान को 90 मिनट में 6-0, 7-5 से पराजित कर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

विज्ञापन


इगा की यह लाल बजरी पर लगातार आठवीं और कुल 12 मुकाबलों में 11वीं जीत है। वह पिछली बार बिना कोई सेट गंवाए चैंपियन बनी थी। अब इगा का सामना स्वीडन की रेबेका पीटरसन से होगा, जिन्होंने अमेरिका की शैब्ली रोजर्स को 6-7, 7-6, 6-2 से बाहर का रास्ता दिखाया। इगा अगर ट्रॉफी बरकार रखने में सफल रहती हैं तो वह पिछले 14 वर्षों में पेरिस में ऐसा करने वाली पहली महिला बनेंगी। बेल्जियम की किम क्लिस्टर्स ने 2007 में ऐसा किया था।
विज्ञापन


उन्होंने 2005, 06 और 07 में यहां खिताबी हैट्रिक पूरी की थी। उसके बाद कोई भी महिला लगातार तीन तो क्या दो बार भी खिताब नहीं जीत पाईं हैं। वही ग्रैंड स्लैम में किसी महिला ने पिछले पांच वर्षों से एक ट्रॉफी लगातार दो बार नहीं जीती है। दिग्गज सेरेना विलियम्स ने 2015 और 16 में लगातार दो बार विबंलडन चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। अब इगा की निगाह इस विशेष क्लब में शामिल होने की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बियांका और कोंटा हारीं : दुनिया की नंबर छह खिलाड़ी बियांका एंद्रेस्कू टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली वरीय खिलाड़ी बन गईं। वर्ष 2019 की यूएस ओपन चैंपियन कनाडा की बियांका को पहले दौर में स्लोवेनिया की तमारा जिदनसेक के हाथों 7-6, 6-7, 7-9 से हार मिली। ब्रिटेन की योहाना कोंटा भी सोराना के हाथों 6-7, 2-6 से हराकर बाहर हो गईं। किकी बर्टेंस को पोलोना हर्कोज से 1-6, 6-3, 4-6 से हार मिली। 

कीज व गार्सिया जीतीं : मेडिसन कीज, कैरालिन गार्सिया और कजाखस्तान की जरीना दियास ने जीत के साथ आगाज किया। कीज ने फ्रांस की ओसीन डोडिन को 6-3, 3-6, 6-1 से, गार्सिया ने लॉरा सिगमुंड को 6-3, 6-1 से, एलिस मर्टेंस ने स्ट्रोम सैंडर्स को 6-4, 6-1 से, दियास ने हीथर वॉटसन को 6-4,7-5 से, मेडिसन ब्र्रेंगेल ने मारिया कैमिला ओसोरियो सेरानो 7-5, 6-4 से, हरमोनी टन ने एलिजे कॉनेट को 6-4, 6-4 से, हैली ने अन्ना बलिंकोवा 6-1, 6-4 से और मार्केटा ने कानेपी को 4-6, 6-3, 6-0 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। 

फेडरर का जीत से आगाज : रिकॉर्ड 21वें ग्रैंड स्लैम के लिए खेल रहे रोजर फेडरर ने उज्बेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन को 6-2, 6-4,6-3 से हराकर जीत के साथ आगाज किया। दुनिया के आठवें नंबर खिलाड़ी दो साल बाद रोलां गैरां में खेल रहे हैं। वर्ष 2009 के चैंपियन फेडरर की यह पेरिस में 88 मैचों में 71वीं जीत हैं। 39 वर्षीय फेडरर मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी हैं। फेडरर की यह इस सत्र के चार मुकाबलों में दूसरी जीत है। फेडरर की यह ग्रैंड स्लैम में किसी क्वालिफायर खिलाड़ी पर 30 मैचों में 29वीं जीत है। उन्होंने एकमात्र हार पिछले साल विंबलडन के पहले दौर में मारियो से मिली थी।

मेदवेदेव की रोलां गैरां में पांच साल में पहली जीत : रूसी टेनिस स्टार दानिल मेदवेदेव ने रोलां गैरां में पांच साल में अपनी पहली जीत दर्ज की। दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी मेदवेदेव ने अपने पहले मुकाबले में कजाखस्तान के अलेक्जेंडर बुबलिक को सीधे सेटों में 6-3, 6-3, 7-5 से पराजित कर पहली बार यहां दूसरे दौर में प्रवेश किया। वह पिछले चार वर्षों (2017, 18, 19, 20) से लगातार पहले दौर में ही बाहर होते रहे हैं। मेदवेदेव की यह बुबलिक पर दो मुकाबलों में दूसरी जीत है। यही नहीं यह उनकी इस सत्र 24 मुकाबलों में 19वीं जीत है। ब्रिटेन के कैमरून नौरी ने अमेरिका के ब्योर्न फ्रै टेंजेलो को 7-5, 7-6, 6-2 से और रैली ओपेल्का ने ए मार्टिन को 6-3, 6-2, 6-4 से मात दी। दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी सितसिपास ने फ्रांस के जेरेमी चार्डी को 7-6,6-3, 6-1 से, इस्नेर ने हमवतन सैम क्वेरी को 7-6, 6-3, 6-4 से, अमेरिका के ही स्टीव जॉनसन ने हमवतन फ्रांसिस टियाफो को 6-7, 3-6, 6-4, 6-3, 6-1 से मात दी। 


पहली बार पांच सेट में जीते सिनेर : इटली के 19 वर्षीय यानिक सिनेर ने फ्रांस के पियरे ह्यूूजेस हर्बर्ट को तीन घंटे 33 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1,4-6, 6-7, 7-5,6-4 से पराजित किया। सिनेर ने अपने कॅरिअर में पहली बार कोई पांच सेट का मुकाबला जीता। सिनेर को दूसरे दौर में हमवतन जियानलुका मागेर की चुनौती का सामना करना होगा, जिन्होंने पीटर को 6-2, 3-6, 6-4, 7-5 से हराया। फिलिप क्राजिनोविक ने मैक्सिमिलियन मार्टरेर को 6-4, 6-1, 7-6 से, फेडरिको डेलबोनिस ने राडू एल्बर्ट को 6-1,2-6, 6-0, 6-1 से और थियागो ने फ्रांसिस्को 6-3, 6-4, 6-3 से हराया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed