फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   French Open : Novak Djokovic surpass rodger fedrer in Most Men's Singles Grand Slam Match Wins

French Open: नोवाक जोकोविच ने इस मामले में रोजर फेडरर को पीछे छोड़ा, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Tue, 04 Jun 2024 12:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 04 Jun 2024 12:21 PM IST
सार

दाहिने घुटने के दर्द से जूझने के बावजूद नोवाक जोकोविच ने अपने से युवा प्रतिद्वंद्वी को साढे चार घंटे तक चले मुकाबले में पांच सेटों में हराया।

विज्ञापन
French Open : Novak Djokovic surpass rodger fedrer in Most Men's Singles Grand Slam Match Wins
नोवाक जोकोविच - फोटो : ATP Tour

विस्तार

सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फ्रांसिसको सेरूंडोलो को हराकर वर्ष के दूसरे ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। जोकोविच ने इस तरह ग्रैंडस्लैम में अपनी 370वीं जीत दर्ज की। उन्होंने ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में सर्वाधिक जीत दर्ज करने के मामले स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को पीछे छोड़ दिया है। फेडरर ने अपने करियर में 369 ग्रैंडस्लैम मुकाबले जीते थे। 
विज्ञापन

दर्द से जूझने के बावजूद दर्ज की जीत
दाहिने घुटने के दर्द से जूझने के बावजूद नोवाक जोकोविच ने अपने से युवा प्रतिद्वंद्वी को साढे चार घंटे तक चले मुकाबले में पांच सेटों में हराया। दूसरे सेट की शुरुआत में जोकोविच पीठ के बल लेट गए थे और लग रहा था कि उन्हें मुकाबला छोड़ना होगा, लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए 23वीं रैंकिंग वाले सेरूंडोलो को 6-1, 5-7, 3-6, 7-5, 6-3 से हराया। अब उनका सामना सातवीं वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड से होगा। रूड ने 12वीं रैंकिंग वाले टेलर फ्रिट्ज को 7-6, 3-6, 6-4, 6-2 से हराया। पिछले साल फ्रेंच ओपन फाइनल में जोकोविच ने रूड को हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मिनौर का सामना ज्वेरेव से होगा
पुरुष सिंगल्स वर्ग के अन्य क्वार्टर फाइनल में एलेक्स डि मिनौर का सामना अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। डि मिनौर ने 2021 यूएस ओपन चैंपियन डेनिल मेदवेदेव को हराया था। वहीं, ज्वेरेव ने होल्गर रूने को 4-6, 6-1, 5-7, 7-6, 6-2 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed