फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   French open 2021: Second grand slam to be postponed by a week

फ्रेंच ओपन टला: कोरोना की वजह से अब इस तारीख से खेला जाएगा साल का दूसरा ग्रैंडस्लैम

Thu, 08 Apr 2021 02:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 08 Apr 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
French open 2021: Second grand slam to be postponed by a week
फ्रेंच ओपन - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों की वजह से इस साल होने वाले फ्रेंच ओपन की तारीखों को आगे बढ़ाया गया है। साल का यह दूसरा ग्रैंडस्लैम का आयोजन 23 मई से होना था जो अब 30 मई से होगा। फ्रेंच टेनिस एसोसिएशन  (FFT) ने गुरुवार को कहा कि, 'क्ले कोर्ट में खेले जाने वाले इस प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम को बीते साल चार मार के लिए टालना पड़ा था। बाद में गिने-चुने दर्शकों के सामने 13 जुन को इसका फाइनल खेला गया था।

विज्ञापन


स्थगन का सीधा अर्थ है कि एटीपी और डब्ल्यूटीए कैलेंडर प्रभावित होगा। विशेष रूप से ग्रास कोर्ट वाले टूर्नामेंट का सीजन 7 जून से शुरू होने वाला है। एफएफटी के अध्यक्ष गिलेस मोरेटन ने कहा कि उन्होंने यह निर्णय अधिकारियों, अंतरराष्ट्रीय टेनिस संस्थाओँ और इसके भागीदारों और प्रसारकों के साथ परामर्श के बाद किया है।
विज्ञापन


रोक्साना ने ‘फ्रांस इंफो रेडियो स्टेशन’ से कहा था, ‘हम उनसे (फ्रेंच टेनिस महासंघ) चर्चा कर रहे हैं कि क्या हमें तारीखों में बदलाव करना चाहिए ताकि यह सभी खेल और बड़ी प्रतियोगिताओं की संभावित बहाली के साथ ही आयोजित हो। फ्रांस में शनिवार से तीसरा राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन शुरू हो गया है और राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो ने कहा कि उन्हें इसके मई के मध्य में समाप्त होने की उम्मीद है जबकि रोलां गैरां की शुरुआत 23 मई से होनी थी और छह जून तक चलना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed