{"_id":"60b83dd22f507156c833edfb","slug":"french-open-2021-alexander-zverev-beats-russian-roman-safiullin","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंच ओपन: ज्वेरेव पांचवीं बार तीसरे दौर में, रूस के सेफुलिन को किया पराजित","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फ्रेंच ओपन: ज्वेरेव पांचवीं बार तीसरे दौर में, रूस के सेफुलिन को किया पराजित
Thu, 03 Jun 2021 07:56 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 03 Jun 2021 07:56 AM IST
सार
- अलेक्जेंडर ने फ्रेंच ओपन के दूसरे मुकाबले में रोमन को दी शिकस्त
- सितसिपास, निशिकोरी और इस्नेर भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर आगे बढ़े
विज्ञापन
एलेक्जेंडर ज्वेरेव
- फोटो : यूएस ओपन
विस्तार
दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने लगातार चौथी और कुल पांचवीं बार साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। पहले ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए खेल रहे ज्वेरेव ने रूस के क्वालिफायर रोमन सेफुलिन को 7-6, 6-3, 7-6 से पराजित किया।
विज्ञापन
अगले दौर में ज्वेरेव की टक्कर सर्बिया के लास्लो जेरे से होगी, जिन्होंने दो सेट गंवाने के बाद हमवतन मिओमिर को 4-6, 4-6, 6-3, 6-2, 6-3 से हराया। ग्रीस के स्टेफानेास सितसिपास ने पेड्रो मार्टिनेज को 6-3, 6-4, 6-3 से और जापान के कई निशिकोरी ने कारेन खाचानोव को 4-6, 6-2, 2-6, 6-4, 6-4 से मात दी।
विज्ञापन
रेली ओपेल्का ने जैम मुनारी को 6-3, 6-2, 3-6, 7-5 से, जॉन इस्नेर ने फिलिप को 7-6, 6-1, 7-6 से, फैबियो फोगनिनी ने मार्टिन फूकोविक्स को 7-6, 6-1, 6-2 से, कैस्पर रूड ने कैमिल को 6-3, 6-2, 6-4 से, एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना ने बॉटिक वान को 6-4, 6-4, 5-7, 2-6, 6-4 से और फेडरिको डेलबोनिस ने पाब्लो अंदुजार को 4-6, 6-1, 3-6, 6-3, 6-2 से शिकस्त देकर तीसरे दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
क्वालिफायर हेनरी ने किया बतिस्ता को बाहर
स्विट्जरलैंड के क्वालिफायर हेनरी लाकसोनेन ने दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी रॉबर्टो बुतिस्ता अगुत को 6-3, 2-6, 6-3, 6-2 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के तीसरे दौर का टिकट कटाया। हेनरी की यह शीर्ष बीस में शुमार किसी खिलाड़ी पर पहली जीत है।
जोकोविच लगातार 17वीं बार दूसरे दौर में
दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी और गत उपविजेता नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन में जीत के साथ आगाज किया। सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच ने अमेरिका के टेनिस सैंडग्रेन को 6-2, 6-4, 6-2 से हराकर लगातार 17वीं बार रौलां गैरां के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
जोकोविच ने और सैंडग्रेन के बीच यह मुकाबला रात को खेला गया।इस तरह से वह पेरिस की लाल बजरी पर रात्रि मुकाबला जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बने। अब अगले दौर में 18 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच का सामना पाब्लो क्यूवास से होगा।
जोकोविच की यह इस सत्र की 24 मैचों में 21वीं जीत है। जोकोविच ने 2016 में यहां खिताब जीता था अगर वह इस बार भी ट्रॉफी जीत लेते हैं तो ओपन युग (1968 के बाद) में चारों ग्रैंड स्लैम खिताब दो-दो बार जीतने वाले दुनिया के पहले पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे।
दारिया ने 76 मिनट में की बेलिंडा की छुट्टी
दुनिया की दसवें नंबर की खिलाड़ी स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेसिंस दूसरे दौर में ही उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गईं। बेलिंडा को रूस की दारिया कास्तकिना के हाथों 76 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 6-2 से हार मिली। दारिया का सामना अब सोराना क्रिस्टिया से होगा, जिन्होंने मार्टिना को 6-4, 3-6, 6-4 से हराया।
रोमानियाई खिलाड़ी सोराना सात साल बाद रोलां गैरां के तीसरे दौर में पहुंचीं। अन्य मैचों में विक्टोरिया अजारेंका ने क्लारा टोसन को 7-5, 6-4 से, मेडिसन कीज ने लिलाह एनी फर्नांडिज को 6-1, 7-5 से, डेनिएल रोज कोलिंस ने अनहेलीना कलिनिना को 6-0, 6-2 से, पोउला बडोसा ने डंका कोविनिक को 6-2, 6-0 से, मार्र्केटा ने हरमोनी टन को 6-1, 6-3 से, पोलोना हर्काज ने कैरोलिन गार्सिया को 7-5, 6-4 से, कैटरीना सिनिकोवा ने वेरोनिका को 7-6, 5-7, 7-5 से और तमारा ने मेडिसन ब्रेगले को 6-4, 6-1 से मात देकर तीसरे दौर में जगह बनाई।
अंकिता और शरण हारे
भारत की अंकिता रैना और दिविज शरण युगल में अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए। अंकिता व अमेरिका की लॉरेन डेविस को लॉरा सिगमुंड व लूसी की जोड़ी से 4-6, 4-6 से शिकस्त मिली। शरण व अर्जेंटीना के फेडरिको डेलबोनिस की जोड़ी को ऑस्ट्रेलिया के मैट रीड व एलेक्स डि मिनौर के हाथों 6-3, 6-7, 4-6 से हार मिली।