फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Federer, messi and ronaldo helping hands for coronavirus victims donated money and equipment

कोरोना: फेडरर-मेसी-रोनाल्डो ने बढ़ाए मदद के हाथ, किसी ने दिए करोड़ो रुपये, कोई देगा आईसीयू

Thu, 26 Mar 2020 06:56 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 26 Mar 2020 06:56 AM IST
सार

  • मेसी ने दिए 8.20 करोड़ रुपये
  • कोरोना से लड़ने के लिए मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप ने भी इतनी ही राशि की दान
  • टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने दिया करीब आठ करोड़ रुपये 

विज्ञापन
Federer, messi and ronaldo helping hands for coronavirus victims donated money and equipment
फेडरर/मेसी/रोनाल्डो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनियाभर में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस की वजह से 180 से अधिक देश प्रभावित हुए हैं। इनमें इटली और स्पेन जैसे देशों में अधिक तबाही मची है। खतरनाक वायरस की वजह से अब तक 20 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं, जिसमें अधिकतर मौतें यूरोपीय देशों में हुई है। ऐसे में अब दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ी आगे बढ़कर मदद के हाथ बढ़ाने लगे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

रोनाल्डो अस्पताल को दान देेंगे तीन आईसीयू

Federer, messi and ronaldo helping hands for coronavirus victims donated money and equipment
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : social media

दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनके एजेंट जार्ज मेंडेस कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए पुर्तगाल के अस्पतालों को तीन आईसीयू देंगे। पुर्तगाली स्टार के प्रवक्ता ने बताया कि कि वे यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल सेंटर आफ नार्दर्न लिस्बन को दो गहन चिकित्सा ईकाई (आईसीयू) देंगे जिसमें प्रत्येक की क्षमता दस बिस्तर की होगी। वे पोर्तो के संतो एंटोनियो अस्पताल को भी एक यूनिट देंगे। संतो एंटोनियो अस्पताल के निदेशक ने कहा कि इस समय यह जरूरी है। हम रोनाल्डो औऱ मेंडिस का शुक्रिया करते हैं। उन्होंने देश के लोगों की मदद की है। इससे पहले मेंडिस साओ जाओ अस्पताल को 1000 मास्क और दो लाख गाउन दान कर चुके हैं।

मेसी ने दिए 8.20 करोड़ रुपये

Federer, messi and ronaldo helping hands for coronavirus victims donated money and equipment
लियोनल मेसी - फोटो : pti

अर्जेंटीना और बार्सिलोना के स्टार फॉरवर्ड लियोनल मेसी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 8.20 करोड़ रुपये (10 लाख यूरो) देने की घोषणा की है। मेसी की इस रकम को बार्सिलोना में अस्पताल क्लीनिक और घरेलू देश में स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किया जाएगा।

हॉस्पिटल क्लीनिक ने ट्विटर पर लिखा, 'लियो मेसी ने क्लीनिक को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मदद की है। आपकी प्रतिबद्धता और मदद के लिए बहुत शुक्रिया, लियो। बार्सिलोना के पूर्व खिलाड़ी और मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गॉर्डिओला ने भी इतनी ही रकम दान की है। उन्होंने एंजेल सोलर डेनियल फाउंडेशन और बार्सिलोना मेडिकल कॉलेज द्वारा लॉन्च किए गए कैंपेन में यह रकम दी। इटली के बाद यूरोप में स्पेन पर कोरोना वायरस का कहर सबसे ज्यादा टूटा है। यहां करीब 2700 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं और 40 हजार से ज्यादा पॉजीटिव केस सामने आए हैं।

विज्ञापन

फेडरर ने दिए करीब आठ करोड़ रुपये

Federer, messi and ronaldo helping hands for coronavirus victims donated money and equipment
रोजर फेडरर - फोटो : Twitter

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अपने देश स्विट्जरलैंड के लोगों के लिए 10 लाख डॉलर से अधिक राशि दान की। 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन और उनकी पत्नी ने बुधवार को इस संकट से निबटने के लिए 10 लाख स्विस फ्रैंक (करीब आठ करोड़ रुपये) की धनराशि दी है। 

बता दें कि स्विट्जरलैंड में अब तक 10,897 मामले दर्ज हुए हैं और सौ से अधिक लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed