{"_id":"3d52753c3b3fb09e96bed7b05af57fa2","slug":"federer-guides-switzerland-to-maiden-davis-cup-title-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजर फेडरर के दम पर स्विट्जरलैंड ने रचा इतिहास","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
रोजर फेडरर के दम पर स्विट्जरलैंड ने रचा इतिहास
Updated Mon, 24 Nov 2014 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजर फेडरर की अगुवाई में स्विट्जरलैंड ने डेविस कप में इतिहास रचते हुए पहली बार खिताब पर कब्जा जमा लिया है।
टेनिस जगत के सबसे सफल खिलाड़ी फेडरर ने रविवार को चौथे मैच में जीत हासिल करने के साथ ही अपने देश को पहली बार चैंपियन बनने का गौरव दिला दिया। वर्ल्ड नंबर टू फेडरर ने खिताबी जंग के पहले दिन जो-विल्फ्रेड सोंगा पर जीत हासिल की थी। उसी दिन दूसरे एकल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर 4 स्टैन वावरिंका ने भी जीत हासिल करते हुए टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई थी।
लिली (फ्रांस) में खेले गए पहले रिवर्स मुकाबले में फेडरर ने फ्रांस के रिचर्ड गास्क्वेट को सीधे सेटों में 6-4, 6-2, 6-2 से हराते हुए टीम को 3-1 की अजेय बढ़त दिला दी।
फेडरर के लिए यह जीत बेहद खास है क्योंकि उनके खाते में यही एक बड़ा खिताब नहीं था। उनके पास 17 एकल ग्रैंड स्लैम, 6 मास्टर्स और ओलंपिक में स्वर्ण पदक (युगल) था। उनके पास ओलंपिक में एकल वर्ग का स्वर्ण पदक नहीं है जिसे वह 2016 में रियो ओलंपिक में हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
अगर फेडरर रियो ओलंपिक में एकल स्वर्ण पदक जीतते हैं तो वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे टेनिस खिलाड़ी होंगे, जिन्होंने सभी चारों ग्रैंड स्लैम खिताब, ओलंपिक गोल्ड और डेविस कप खिताब हासिल किए हों।
उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय वावरिंका को दिया, जिन्होंने स्थानीय दर्शकों के बीच जोरदार खेल दिखाते हुए फ्रांस के नंबर वन गास्क्वेट को हराया था।