{"_id":"3e40eb17e51a72518f4c8ac3b0886ab0","slug":"federer-gets-ticket-for-atp-tour-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेडरर को लगातार 12वें साल मिला वर्ल्ड टूर का टिकट","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फेडरर को लगातार 12वें साल मिला वर्ल्ड टूर का टिकट
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 01 Nov 2013 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजर फेडरर ने पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में प्रवेश करने के साथ ही लगातार रिकॉर्ड 12वें साल एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
रिकॉर्ड 12वीं बार टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने के साथ ही वह चेकोस्लोवाकिया के इवान लेंडल के बराबर पहुंच गए हैं जिन्होंने सर्वाधिक बार सत्र के आखिरी टूर्नामेंट में जगह बनाई है।
विज्ञापन
वहीं, विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नदाल ने भी अगले दौर में जगह बना ली है।
स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार और पांचवीं सीड फेडरर ने पुरुष एकल के दूसरे राउंड में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को लगातार सेटों में 6-4, 6-4 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
फेडरर को टूर में क्वालीफाई करने के लिए शीर्ष नौ खिलाड़ियों में जगह बनाना जरूरी था। इसके अलावा टॉप सीड राफेल नदाल ने हमवतन मार्सेल ग्रैनोलर्स को लगातार सेटों में 7-5, 7-5 से हराकर तीसरे राउंड में जगह बना ली है।
टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने के लिए अभी दो और जगह खाली हैं। इस बीच स्विट्जरलैंड के स्टानिसलास वावरिंका ने दूसरे राउंड में स्पेन के पेलिसियानो लोपेज को 6-3, 3-6, 6-3 से हराकर टूर्नामेंट में पहुंचने की अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं।