{"_id":"9152fff775a8872e6286ea1f2d09cf55","slug":"federer-eyes-wimbledon-record-djokovic-ponders-major-woe","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंबलडन खिताब के लिए होगी फेडरर और जोकोविच में जंग","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
विंबलडन खिताब के लिए होगी फेडरर और जोकोविच में जंग
एजेंसी/लंदन
Updated Sat, 05 Jul 2014 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व के पूर्व नंबर वन खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और सर्बिया के टॉप सीड खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के बीच रविवार को विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष सिंगल्स का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
फेडरर जब सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के खिलाफ कोर्ट पर उतरेंगे तो उनकी निगाहें रिकॉर्ड आठवीं बार यह खिताब जीतने पर होगी। कुल 17 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले फेडरर ने 2003 में पहली बार यह खिताब जीता था और आखिरी बार उन्होंने 2012 में इस खिताब पर कब्जा जमाया था।
विज्ञापन
फेडरर ने 2012 में यहीं आखिरी बार कोई ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था और उसके बाद से वह अभी तक एक खिताब के लिए तरस रहे हैं। ऐसे में फेडरर के पास अपना खिताबी सूखा खत्म करने का बेहतरीन अवसर है, लेकिन इसके लिए उनके सामने टॉप सीड जोकोविच का कठिन चुनौती होगी।
विज्ञापन
32 वर्षीय फेडरर यदि रविवार को जोकोविच को हराने में सफल रहे तो वह ओपन युग में खिताब जीतने वाले सबसे बड़ी उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले आर्थर ऐश ने 1975 में 31 साल की उम्र में यहां खिताब जीता था।
छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले जोकोविच ने 2011 में आखिरी बार यहां खिताबी जीत हासिल की थी। पिछले चार सालों में वह तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। जोकोविच के सामने सबसे बड़ी समस्या फाइनल के दबाव से निपटना है।
जोकोविच को पिछले 13 फाइनल मुकाबलों में से सात में हार का सामना करना पड़ा है। यही नहीं पिछले छह फाइनल में उन्हें पांच में हार मिली है।
‘जोकोविच आपको कोर्ट के दोनों ओर छका सकते हैं। उनका फोरहेंड, उनका सर्व और उनकी मूवमेंट लाजवाब है। वह जिस तरह से बॉल की तेजी को जल्दी भांप लेते हैं वह काबिलेतारीफ है और मुझे लगता है कि यह चीज उनके खिलाफ मुकाबला काफी कड़ा बना देती है।’-रोजर फेडरर
‘पिछले चार में से तीन ग्रैंड स्लैम के फाइनल में हारना संतुष्टिभरा नहीं हो सकता। मैं जानता हूं कि मैं खिताब जीत सकता हूं। मैं जिन पिछले फाइनल मैचों में हारा हूं मुझे उन्हें जीतना चाहिए था लेकिन यह भी एक अनुभव है और सीखने की प्रक्रिया लगातार चलती रहती है।’ नोवाक जोकोविच