{"_id":"9a109e40c941de87a581876845b06f3d","slug":"federer-and-nadal-to-meet-in-semi-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"हो जाइए तैयार, 9 महीने बाद फिर से भिड़ेंगे दो दिग्गज","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
हो जाइए तैयार, 9 महीने बाद फिर से भिड़ेंगे दो दिग्गज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 23 Jan 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेनिस प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है कि लंबे समय बाद उन्हें कोर्ट पर दो बड़े सितारों के बीच जंग देखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
वर्ल्ड नंबर वन खिलाड़ी स्पेन के राफेल नदाल और 17 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर साल के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए जहां शुक्रवार को दोनों की आपस में भिड़ंत होगी।
फेडरर और नदाल के बीच आपस में कुल 32 बार भिड़ंत हुई है जिसमें नदाल ने 22 बार और फेडरर ने 10 बार जीत हासिल की है।
लंबे समय से अपने 18वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में लगे छठी सीड फेडरर चौथी सीड ब्रिटेन के एंडी मरे के खिलाफ मैच में बेहद आक्रामक नजर आए।
शुरुआती दो सेट आसानी से जीतने के बाद तीसरे सेट में वह एक समय मैच प्वाइंट पर आ गए थे लेकिन मरे ने यहां से अपनी सर्विस बचाते हुए मैच को चौथे सेट में धकेल दिया। चौथे सेट के दूसरे गेम में मरे को एक बार फिर अपनी सर्विस बचाने के लिए लगभग 22 मिनट तक मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
एंडी मरे इस बार तो सर्विस बचाने में कामयाब रहे लेकिन रोजर फेडरर ने आठवें गेम में सर्विस तोड़ने के साथ ही मैच 6-3, 6-4, 6-7, 6-3 से जीतकर लगातार 11वीं बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
फेडरर 2004 से लगातार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच रहे हैं जिसमें चार बार वह खिताब जीत चुके हैं।
एक अन्य सेमीफाइनल में टॉप सीड राफेल नदाल ने 22वीं वरीय बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को 3-6, 7-6, 7-6, 6-2 से हराया। नदाल चौथी बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे हैं।
गत चैंपियन अजारेंका भी हुईं बाहर
महिला वर्ग में गत चैंपियन और विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका का लगातार तीसरी बार खिताब जीतने का सपना पांचवीं सीड बेलारूस की एग्निएस्का रद्वांस्का ने तोड़ दिया।
महिला वर्ग में लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम करने का रिकॉर्ड कायम करने के लक्ष्य के साथ उतरीं अजारेंका का सपना रद्वांस्का ने तीन सेटों तक चले संघर्ष में 6-1, 5-7, 6-0 से हराकर तोड़ दिया।
एक अन्य मुकाबले में 20वीं सीड स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुलकोवा ने 11वीं सीड रोमानिया की सिमोना हालेप को सीधे सेटों में 6-3, 6-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।