फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Fed Cup Will Be held In Dubai In March

अगले महीने दुबई में खेला जाएगा फेड कप

Sun, 09 Feb 2020 02:41 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 09 Feb 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Fed Cup Will Be held In Dubai In March
फेड कप 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय फेड कप टीम इस साल की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये दुबई जएगी, क्योंकि आईटीएफ ने तीन से सात मार्च तक होने वाले मैचों के लिए इस शहर को नया मेजबान बनाया है। आईटीएफ ने कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के कारण चीन के डोंगुआन शहर से मैचों को हटाकर दुबई को नया स्थल चुना।

विज्ञापन


पहले एशिया/ओसनिया ग्रुप एक के ये मैच चार से आठ फरवरी तक खेले जाने थे। आईटीएफ विज्ञप्ति के अनुसार फेड कप मैच एटीपी दुबई टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद इसी कोर्ट पर कराए जाएंगे। जिसमें छह देश- चीन, चीनी ताइपे, भारत, इंडोनेशिया, कोरिया और उज्बेकिस्तान अप्रैल में होने वाले फेड कप प्ले-आफ में जगह बनाएंगे।
विज्ञापन


छह टीमें फेड कप प्ले-आफ के दो स्थानों के लिए एक दूसरे के सामने होंगी। भारतीय फेड कप कप्तान विशाल उप्पल ने पीटीआई से कहा कि दुबई में खेलने से कोई अंतर नहीं पड़ेगा। लेकिन इससे सानिया मिर्जा को उबरने का काफी समय मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युगल मुकाबला भी अहम है। अंकिता अच्छा खेल रही है। टीम के अन्य सदस्यों को भी कुछ टूर्नामेंट खेलने का मौका मिल जाएगा। सानिया की पिंडली की चोट ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दौरान उभर गई थी जिससे उनकी भागीदारी पर संदेह बना हुआ था। उप्पल ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारे पास अच्छा मौका है, लेकिन हमें अपना सर्वश्रेष्ठ करना होगा और हर अंक, हर गेम, हर सेट और हर मैच के लिये कड़ी चुनौती पेश करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed