फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Elina Svitolina to donate prize money to help Ukraine military and contribute to relief efforts

Ukraine-Russia War: यूक्रेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी स्वितोलिना का छलका दर्द, देश की सेना को दान करेंगी पुरस्कार राशि

Mon, 28 Feb 2022 07:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 28 Feb 2022 07:43 PM IST
सार

यूक्रेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना ने अपने देश की मदद करने का फैसला किया है। 27 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट से मिली अपनी पुरस्कार राशि यूक्रेन की सेना और पिछले सप्ताह रूस के अपने देश पर आक्रमण के बाद मानवीय प्रयासों में मदद करने के लिए दान करेंगी।

विज्ञापन
Elina Svitolina to donate prize money to help Ukraine military and contribute to relief efforts
एलिना स्वितोलिना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना ने अपने देश की मदद करने का फैसला किया है। 27 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट से मिली अपनी पुरस्कार राशि यूक्रेन की सेना और पिछले सप्ताह रूस के अपने देश पर आक्रमण के बाद मानवीय प्रयासों में मदद करने के लिए दान करेंगी।

विज्ञापन


दुनिया के 15वें नंबर खिलाड़ी ने यूरोस्पोर्ट से बातचीत में कहा कि यूक्रेन में उनका परिवार और दोस्त देश की रक्षा कर रहे हैं और इसलिए वह मदद करना चाहती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "वास्तव में अंतिम क्षण तक, हमें विश्वास नहीं था कि यह युद्ध वास्तव में शुरू होगा, और फिर सब कुछ रात में हुआ... हर कोई डरा हुआ है, हर कोई दुखी है। मेरा परिवार वहां है। मेरे बहुत सारे दोस्त हैं जिन्होंने देश नहीं छोड़ा है, वह भी वहीं हैं। वे अपने जीवन के लिए लड़ रहे हैं, उनमें से कुछ हमारे देश के लिए लड़ रहे हैं। इसमें बहुत साहस लगता है, और यह हैरान करने वाला है कि कुछ लोग हाथों में हथियार लेकर हमारी जमीन के लिए लड़ने चले गए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वितोलिना ने कहा, "सबसे दर्दनाक बात मैं कहूंगी कि मैं पूरी तरह से बेकार महसूस कर रही हूं क्योंकि मैं उनकी मदद करना चाहती हूं। मैं उनके लिए कुछ करना चाहती हूं। मेरे कुछ दोस्त बिजली के बिना, पानी के बिना, भोजन के बिना हैं। वे वास्तव में संघर्ष कर रहे हैं।"

स्वितोलिना, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में इंडियन वेल्स और मियामी में टूर्नामेंट से पहले इस सप्ताह मॉन्टेरी में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं, ने कहा कि उन्होंने मानसिक रूप से खुद को मजबूत किया है, लेकिन साथ स्वीकार किया कि लोग जो घर वापस जा रहे थे वह बदतर था।

स्वितोलिना ने कहा, "इसलिए मैंने तय किया कि मैक्सिको और अन्य राज्यों में होने वाले अपने आगामी टूर्नामेंटों की पुरस्कार राशि यूक्रेनी सेना और मानवीय जरूरतों के लिए दूंगी। इस तरह, मैं अपने देश की मदद कर सकती हूं और यह, मुझे लगता है कि इस समय करना सही है। मैं कुछ करना चाहती हूं और अपने देश की मदद करना चाहती हूं।"


यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि रूस के आक्रमण की शुरुआत से अब तक 14 बच्चों सहित 352 नागरिक मारे गए हैं। उसकी तरफ से यह भी कहा गया है कि 116 बच्चों सहित 1,684 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed