{"_id":"62112b3b7c3ccd489d5f7498","slug":"dubai-tennis-championship-sania-mirza-and-lucie-hradecka-duo-losses-doubles-semifinals","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dubai Tennis Championship: सानिया मिर्जा और लूसी हरादेका की जोड़ी को महिला युगल के सेमीफाइनल में मिली हार","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Dubai Tennis Championship: सानिया मिर्जा और लूसी हरादेका की जोड़ी को महिला युगल के सेमीफाइनल में मिली हार
Sat, 19 Feb 2022 11:09 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:09 PM IST
सार
भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार लूसी हरादेका दुबई टेनिस चैंपियनशिप से हारकर बाहर हो गई हैं। इस जोड़ी को महिला युगल के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
सानिया मिर्जा और लूसी हरादेका
- फोटो : social media
विस्तार
भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार लूसी हरादेका दुबई टेनिस चैंपियनशिप से हारकर बाहर हो गई हैं। इस जोड़ी को महिला युगल के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। सानिया और हरादेका की जोड़ी को पहले सेट में दबदबा बनाने के बावजूद शुक्रवार रात युक्रेन की ल्युडमाइला किचेनोक और लातविया की येलेना ओस्टापेंको के खिलाफ 6-2, 2-6, 7-10 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
भारत और चेक गणराज्य की वाइल्ड कार्ड धारक जोड़ी ने 11 ब्रेक प्वाइंट बचाए जबकि पहले सेट में तीन में से दो ब्रेक प्वाइंट जीतकर डब्ल्यूटीए 500 टूर्नामेंट में 1-0 की बढ़त बनाई। सानिया और हरादेका हालांकि लय बरकरार रखने में नाकाम रही और किचेनोक तथा ओस्टापेंको ने वापसी करते हुए दूसरा सेट जीत लिया और फिर मैच भी अपने नाम किया।
विज्ञापन
सानिया ने 2013 में अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स के साथ मिलकर यहां खिताब जीता था।
तीन मिश्रित युगल सहित छह ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली 35 साल की सानिया भारत की सबसे सफल महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। वह पहले ही घोषणा कर चुकी हैं कि डब्ल्यूटीए टूर पर 2022 उनका अंतिम सत्र होगा।
विज्ञापन