{"_id":"5e59826c8ebc3ef38d71a329","slug":"dubai-open-djokovic-beats-monfils-and-play-for-a-fifth-dubai-trophy-against-stefanos-tsitsipas","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोनफिल्स को हराकर दुबई ओपन के फाइनल में पहुंचे जोकोविच, सितसिपास से होगी खिताबी भिड़ंत","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
मोनफिल्स को हराकर दुबई ओपन के फाइनल में पहुंचे जोकोविच, सितसिपास से होगी खिताबी भिड़ंत
Sat, 29 Feb 2020 02:43 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 29 Feb 2020 02:43 AM IST
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और टॉप सीड सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने शुक्रवार को दुबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन
सेमीफाइनल में उन्होंने फ्रांस के खिलाड़ी गेल मोनफिल्स को 2-6, 7-6 (10/8), 6-1 से हरा दिया। अब शनिवार को जोकोविच पांचवीं दुबई ट्रॉफी के लिए ग्रीक स्टार स्टेफानोस सितसिपास से भिड़ेंगे।
विज्ञापन
मोनफिल्स के खिलाफ जोकोविच का रिकार्ड अब 17-0 का हो गया। जोकोविच ने अपने करियर में मोनफिल्स को 17 बार हराया है। इस मैच से पहले तक मोनफिल्स के खिलाफ उनका रिकॉर्ड 16-0 का था।
विज्ञापन
क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जोकोविच ने कारेन काचनोव को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराकर दुबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।