{"_id":"201d7694776ad3ce4bb5db8a1826449c","slug":"djokovich-win-wimbledon","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंबलडन: फेडरर का सपना तोड़ जोकोविच बने बादशाह","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
विंबलडन: फेडरर का सपना तोड़ जोकोविच बने बादशाह
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 07 Jul 2014 03:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉप सीड सर्बिया के नोवाक जोकोविच गजब की संघर्ष क्षमता और दृढ़ता का प्रदर्शन करते हुए ग्रास कोर्ट किंग स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर का विंबलडन में इतिहास बनाने का सपना 6-7, 6-4, 7-6, 5-7, 6-4 से तोड़कर ऑल इंग्लैंड में दूसरी बार चैंपियन बन गए।
विज्ञापन
2011 में चैंपियन रह चुके दूसरी सीड जोकोविच ने पहला सेट टाई ब्रेक में हारने के बाद शानदार वापसी की और फेडरर का रिकॉर्ड आठवां विंबलडन और 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया।
विज्ञापन
जोकोविच ने पांचवें और निर्णायक सेट के दसवें गेम में फेडरर का संघर्ष सर्विस ब्रेक के साथ तोड़ते हुए खिताब अपने नाम किया। जोकोविच ने इस जीत से फेडरर के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 35 मैचों में 17 जीत और 18 हार का कर लिया है।
विज्ञापन
27 वर्षीय जोकोविच के पास चौथे सेट में 5-2 की बढ़त और चैंपियनशिप अंक था, लेकिन स्विस मास्टर ने शानदार वापसी करते हुए यह सेट 7-5 से जीतकर मैच को निर्णायक सेट में खींच दिया। निर्णायक सेट में दोनों खिलाड़ियों ने 4-4 के स्कोर तक अपनी सर्विस बरकरार रखी।
जोकोविच ने यहां से पहले 5-4 की बढ़त बनाई और फिर 10वें गेम में फेडरर की सर्विस ब्रेक कर खिताब पर कब्जा कर लिया।